फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Case registered for posting obscene and sexual harassment videos and pictures on Twitter

शर्मनाक: ट्विटर पर अश्लील और दुष्कर्म के वीडियो व तस्वीर की पोस्ट, दिल्ली पुलिस ने तीन आरोपी किए गिरफ्तार

Sat, 01 Oct 2022 08:12 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 01 Oct 2022 08:12 AM IST
सार

दिल्ली महिला आयोग के सामने शुक्रवार को उपस्थित हुए दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि आईटी अधिनियम की धारा 67/67-ए/67-बी के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। इस मामले में उन्होंने आठ विशेषज्ञ टीमों का गठन किया है और देश भर में छापेमारी की है। दिल्ली पुलिस इस मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन
Case registered for posting obscene and sexual harassment videos and pictures on Twitter
ट्विटर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली पुलिस ने ट्विटर पर अश्लील और दुष्कर्म के वीडियो व तस्वीर डालने पर मामला दर्ज किया। इतना ही नहीं, दिल्ली पुलिस ने कई जगह छापेमारी के तीन आरोपी गिरफ्तार किए। वहीं ट्विटर ने दिल्ली महिला आयोग की ओर से फ्लैग किए 20 से अधिक ट्वीट्स को हटा दिया।
विज्ञापन


दिल्ली महिला आयोग के सामने शुक्रवार को उपस्थित हुए दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि आईटी अधिनियम की धारा 67/67-ए/67-बी के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। इस मामले में उन्होंने आठ विशेषज्ञ टीमों का गठन किया है और देश भर में छापेमारी की है। दिल्ली पुलिस इस मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन


उधर इससे पहले दिल्ली महिला आयोग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर बच्चों के अश्लील और दुष्कर्म के वीडियो व तस्वीरों की उपलब्धता के मामले में सीबीआई निदेशक को पत्र लिखकर हस्तक्षेप करने की मांग की। आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने सीबीआई निदेशक को लिखे पत्र में मांग की कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के साथ-साथ अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने इस मामले में ट्विटर को जवाबदेह ठहराने पर जोर दिया और ट्विटर को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनका मंच चाइल्ड पोर्नाग्राफी सामग्री से मुक्त हो।उन्होंने इस मामले में ट्विटर के जवाब को अनौपचारिक करार दिया, जबकि ट्विटर बाल यौन शोषण के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति का दावा करता है, लेकिन वह अपने मंच पर चाइल्ड पोर्न व बच्चों और महिलाओं के दुष्कर्म को प्रदर्शित करने वाले सैकड़ों वीडियो की उपस्थिति की व्याख्या और रिपोर्ट करने में असमर्थ है। 

उन्होंने गत 20 सितंबर को ट्विटर पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी और दुष्कर्म के वीडियो को दर्शाने वाले ट्वीट्स पर ट्विटर इंडिया पॉलिसी हेड और दिल्ली पुलिस साइबर सेल को तलब किया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed