फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Case registered against young men and women arrested from hotel

होटल में घिनौना काम: सूचना पर पुलिस ने मारा छापा, सात लड़कियां और पांच लड़के पकड़े... सभी पर केस हुआ दर्ज

Sat, 30 Mar 2024 06:40 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 30 Mar 2024 06:40 PM IST
सार

आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। मकान मालिक तथा होटल के लिए मकान को किराये पर लेने वाले के खिलाफ भी पुलिस कानूनी कार्रवाई की तैयारी में है।

विज्ञापन
Case registered against young men and women arrested from hotel
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

देह व्यापार की सूचना पर संजय कॉलोनी चौकी पुलिस ने एक ओयो होटल में दबिश दी थी। पुलिस ने सात युवतियों व पांच युवकों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि संजय कॉलोनी सोहना टी प्वाइंट के पास बने पेट्रोल पंप के पास स्थित द मार्क होटल में अनैतिक काम होता है।

विज्ञापन

डीसीपी एनआईटी कुलदीप सिंह के मार्गदर्शन में संजय कॉलोनी चौकी प्रभारी ने मुजेसर थाना पुलिस तथा दुर्गा शक्ति की टीम को लेकर छापा मार दिया। आसपास के लोगों ने भी होटल में अनैतिक गतिविधि का आरोप लगाया। पुलिस टीम ने मौके से सात लड़कियां और पांच लड़कों को काबू हिरासत में लिया। तीन लड़के होटल में ही काम करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया। चौकी प्रभारी सुंदर सिंह ने बताया मामले में मकान मालिक तथा होटल के लिए मकान को किराये पर लेने वाले के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed