{"_id":"689267f14089eca8f60faae8","slug":"case-of-snatching-chain-of-female-mp-in-delhi-in-limbo-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: महिला सांसद की चेन छीनने का मामला अधर में, पुलिस पता नहीं कर सकी स्कूटी का रंग और रजिस्ट्रेशन नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: महिला सांसद की चेन छीनने का मामला अधर में, पुलिस पता नहीं कर सकी स्कूटी का रंग और रजिस्ट्रेशन नंबर
Wed, 06 Aug 2025 01:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 06 Aug 2025 01:53 AM IST
सार
पुलिस को स्कूटी का रजिस्ट्रेशन नंबर भी पता नहीं चल पाया है। ऐसे में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन
Delhi police
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
दिल्ली के बेहद सुरक्षित माने जाने वाले चाणक्यपुरी इलाके में सोमवार सुबह कांग्रेस सांसद आर. सुधा की चेन छीनने के मामले में आरोपी ने जिस स्कूटी से वारदात को अंजाम दिया था उसका कलर तक पुलिस नहीं पता कर पाई है।
विज्ञापन
पुलिस को स्कूटी का रजिस्ट्रेशन नंबर भी पता नहीं चल पाया है। ऐसे में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। नई दिल्ली जिला पुलिस के साथ स्पेशल सेल, अपराध शाखा समेत भी यूनिटें चेन झपटमार को तलाशने में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि स्कूटी सवार दक्षिण-पश्चिमी जिले के मोती बाग की तरफ से नई दिल्ली में घुसा था। वह रेलवे फाटक पार कर पोलैंड एंबेसी तक आया और सांसद की चेन छीनकर भाग गया। पुलिस ने 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। ज्यादातर कैमरे नाइट मोड में थे। इसके अलावा कुछ जगह पर सीसीटीवी कैमरे काम नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी भी कैमरे में स्कूटी का रजिस्ट्रेशन नंबर कैद नहीं हो पाया है। ऐसे में अब पुलिस मोती बाग, आरकेपुरम समेत कई जगहों की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। नई दिल्ली जिले के पुलिस उपायुक्त देवेश कुमार महला पूरी जांच पर खुद नजर रखे हुए हैं।
पुलिस का दावा सूचना मिलने में हुई देरी
पुलिस का दावा है कि अगर वारदात की सूचना तत्काल मिलती तो झपटमार पकड़ा जाता। सांसद ने एक घंटे बाद सूचना दी थी। वह वारदात वाली जगह से तमिलनाडु हाउस गई और वहां सीनियर नेताओं से बात कर पुलिस को सूचना दी।