फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Case of death of 203 people handed over to Privilege Committee in Delhi Assembly

दिल्ली विधानसभा में गुंजा बेघरों की मौत का मामला: विशेषाधिकार समिति को भेजी रिपोर्ट, 203 लोगों ने गवाई जान

Tue, 19 Dec 2023 09:23 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 19 Dec 2023 09:23 AM IST
सार

विशेषाधिकार समिति को दिल्ली में सर्दी से हुई 203 लोगों की मौत का मामला भेजा गया है। नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने दिल्ली पुलिस की एक रिपोर्ट का हवाला दिया।

विज्ञापन
Case of death of 203 people handed over to Privilege Committee in Delhi Assembly
दिल्ली विधानसभा - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

विधानसभा ने राजधानी में सर्दी में 203 बेघर लोगों की मौत होने के भाजपा के आरोप से संबंधित मामले को विधानसभा की विशेषाधिकार समिति को भेज दिया। नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने दिल्ली पुलिस की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए शुक्रवार को सदन में यह आंकड़ा साझा किया था।

विज्ञापन


विधानसभा में सोमवार को आम आदमी पार्टी के विधायक संजीव झा ने नेता प्रतिपक्ष के बयान का हवाला देते हुए कहा कि उन्होंने दिल्ली पुलिस की वेबसाइट की पड़ताल की, इस दौरान जून से 15 दिसंबर तक राजधानी में बेघर लोगों की मौत की संख्या पर महीनेवार आंकड़े मिले। इन लोगों की मौत अन्य कारणों के अलावा दुर्घटना या चोट के रूप में उल्लेख किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने भाजपा पर सदन व दिल्ली के लोगों को गुमराह करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। लिहाजा भाजपा की ओर से उठाया गया मामला विशेषाधिकार का विषय है और इस मामले को विशेषाधिकार समिति के पास भेजा जाए। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने उनके प्रस्ताव को सदन के समक्ष रखा। उन्होंने सदन के आग्रह पर इस मामले को जांच के लिए विशेषाधिकार समिति को भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed