फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Case of caretaker body found in septic tank of Mehrauli Farm House driver killed him

हथौड़ा..सेप्टिक टैंक.. सीताराम की लाश: दिल्ली में खौफनाक हत्याकांड का खुलासा, फॉर्म हाउस में खेला गया खूनी खेल

Sun, 27 Jul 2025 05:50 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sun, 27 Jul 2025 05:50 PM IST
सार

चंद्र प्रकाश सीताराम से 10 हजार रुपये मांग रहा था। मना करने पर आरोपी ने हथौड़े से वारकर उसकी हत्या कर दी। बाद में शव ठिकाने लगाने की नियत से सेप्टिक टैंक में डाल दिया। 

विज्ञापन
Case of caretaker body found in septic tank of Mehrauli Farm House driver killed him
महरौली के फार्म हाउस में मिली केयर टेकर की लाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के महरौली के फॉर्म हाउस में केयर टेकर सीताराम (42) की हत्या के बाद सेप्टिक टैंक में लाश मिलने की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने हत्या के मामले में फॉर्म हाउस के चालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पंतगांव, अल्मोड़ा, उत्तराखंड निवासी चंद्र प्रकाश (47) के रूप में हुई है।

विज्ञापन

10 हजार के लिए ले ली जान
दरअसल चंद्र प्रकाश सीताराम से 10 हजार रुपये मांग रहा था। मना करने पर आरोपी ने हथौड़े से वारकर उसकी हत्या कर दी। बाद में शव ठिकाने लगाने की नियत से सेप्टिक टैंक में डाल दिया। पुलिस ने आरोपी को पालम एरिया से गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल हथौड़ा भी बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पलटू पहुंचा था थाने
दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि शनिवार को महरौली के एक फॉर्म में काम करने वाले कर्मचारी कमलेश उर्फ पलटू ने महरौली थाने में आकर केयर टेकर सीताराम के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि अचानक सीताराम फॉर्म से गायब हो गया है और उसका मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा है।

विज्ञापन

सेप्टिक टैंक के हालात देखकर हुआ शक
महरौली थाना प्रभारी संजय सिंह ने गुमशुदगी दर्ज कर सीताराम की तलाश शुरू की। उसके मोबाइल की सीडीआर निकाली गई। उसकी आखिरी लोकेशन फॉर्म हाउस की ही आ रही थी। पुलिस की टीम फॉर्म हाउस पहुंची। इस दौरान तलाशी के दौरान टीम को एक कोने में मौजूद सेप्टिक टैंक के हालात देखकर शक हुआ।

ऐसे पकड़ा गया कातिल
उसको खोलकर देखा गया तो सीताराम का शव अंदर से बरामद हुआ। फौरन क्राइम टीम और एफएसएल को मौके पर बुलाया गया। पुलिस टीम ने पिछले दो दिनों में जो-जो लोग फॉर्म हाउस पर आए थे, उनकी डिटेल ली। इस दौरान पता चला कि फॉर्म हाउस का चालक चंद्र प्रकाश गायब है। उसका मोबाइल भी बंद मिला।

हथौड़े से हमलाकर कर दी हत्या
पुलिस ने उसके परिजनों से संपर्क किया। इसके बाद उसका दूसरा नंबर लेकर उसकी लोकेशन ली। बाद में आरोपी को पालम से दबोच लिया गया। पूछताछ के दौरान चंद्र प्रकाश ने बताया कि वह सीताराम से खर्चे के लिए 10 हजार रुपये मांग रहा था। मना करने पर उसने सीताराम की फॉर्म हाउस में ही मौजूद हथौड़े से वारकर हत्या कर दी।

यूपी का रहने वाला था सीताराम
बाद में शव को सेप्टिक टैंक का ढक्कन खोलकर उसमें डाल दिया। पुलिस ने मूलरूप से गांव कानपुर, केके बाजार, राय बरेली, यूपी के रहने वाले सीताराम का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीताराम का परिवार गांव में रहता है। इसके परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा व बेटी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed