{"_id":"594a4be04f1c1b30048b4682","slug":"case-filed-against-4-shell-companies-and-their-directors-who-gave-donation-of-2-crore-to-aap","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम आदमी पार्टी को एक और झटका, दो करोड़ चंदा मामले में मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम आदमी पार्टी को एक और झटका, दो करोड़ चंदा मामले में मुकदमा दर्ज
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 21 Jun 2017 06:30 PM IST
विज्ञापन
arvind kejriwal
अक्सर ही विवादों से घिरी रहने वाली आम आदमी पार्टी को अब एक नया झटका लगा है। आम आदमी पार्टी के दो करोड़ चंदा मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत ईडी ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
ईडी ने इस मामले में चंदा देने वाली शेल 4 कंपनियों और उनके निदेशकों पर केस दर्ज किया है। अब संभावना है कि इसमें आप नेताओं से भी पूछताछ की जाएगी
बता दें कि आम आदमी पार्टी को 50-50 लाख के चेक के रूप में दो करोड़ चंदा मिला था। बता दें कि जिन कंपनियों से यह चंदा मिलने की बात कही गई है वह फर्जी बताई जा रही हैं।
विज्ञापन