फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   case against AAP MLA Pramila, accused of threatening to a family

आप MLA प्रमिला पर केस, धमकाने का आरोप

Tue, 22 Dec 2015 02:44 PM IST
Updated Tue, 22 Dec 2015 02:44 PM IST
विज्ञापन
 case against AAP MLA Pramila,  accused of threatening to a family

आरकेपुरम में आम आदमी पार्टी  (आप) की महिला विधायक प्रमिला टोकस व उसके पति पर एक परिवार को धमकाने व गाली गलौज के आरोप लगे हैं।

विज्ञापन


पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने घर में जबरन घुसने, गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक बलदेव सिंह सपरिवार सेक्टर एक आरकेपुरम में रहता है। वह वित्त मंत्रालय में नौकरी करता है और आरडब्ल्यूए का पूर्व पदाधिकारी है। बलदेव सिंह की दादी कीआंख का ऑपरेशन हुआ है।

अभद्र भाषा का प्रयोग कर सवाल जवाब करने लगीं

 case against AAP MLA Pramila,  accused of threatening to a family

गत 15 नवंबर को दादी को देखने के लिए दरियापुर गांव में रहने वाली उसकी भाभी गीता घर आई थी। उस समय बलदेव सिंह अपने कार्यालय में था। जबकि बलदेव की पत्नी बाजार गई थी।

गीता ने आरोप लगाया कि कुछ देर बाद ही इलाके की विधायक प्रमिला टोकस अपने कुछ लोगों के साथ गेट में धक्का मारते हुए बलदेव के घर में जबरन घुस गई।

वह अभद्र भाषा का प्रयोग कर सवाल जवाब करने लगीं। उसके साथ आया व्यक्ति मोबाइल में रिकार्डिंग कर रहा था। गीता के मुताबिक विधायक ने कई सवाल किए यहां कितने लोग रहते हैं। यह मकान किसको मिला है। उसके बाद सभी छत पर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक बलदेव को जान से मारने की धमकी देकर चली गई

 case against AAP MLA Pramila,  accused of threatening to a family

वहां से रिकार्डिंग करने के बाद वह वापस नीचे आए। इस बीच बलदेव की पत्नी भी बाजार से आ गई। नीचे उतरने के बाद विधायक का पति धीरज टोकस बलदेव का नाम लेकर जोर -जोर से गाली देने लगा।

जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल कर उसे किसी मामले में फंसाने की धमकी दे रहा था। हंगामा करने के बाद विधायक बलदेव को जान से मारने की धमकी देकर चली गई।

परिवार वालों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। 18 दिसंबर को गीता के बयान पर आरके पुरम थाना पुलिस ने विधायक और उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed