फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   car driver took hostage and taken around streets for an hour and looted

दिल्ली में बेखौफ बदमाश: कार ड्राइवर को बनाया बंधक, घंटों सड़क पर घुमाया और जमकर पीटा; फिर किया ये कांड

Tue, 17 Jun 2025 01:50 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 17 Jun 2025 01:50 PM IST
सार

दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। जहां पर तीन बदमाशों ने एक कार चालक को गाड़ी में ही बंधक बना लिया। करीब एक घंटे तक बंधक बनाकर सड़क पर घुमाया और जमकर पीटा।

विज्ञापन
car driver took hostage and taken around streets for an hour and looted
कार चालक से लूट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किशनगढ़ इलाके में 15 जून की शाम को तीन बदमाशों ने एक कार चालक को उसकी ही गाड़ी में बंधक बना लिया। बदमाशों ने पीड़ित को करीब एक घंटे तक बंधक बनाकर सड़कों पर घुमाया और उसकी जमकर पिटाई की। बाद में आरोपी उसे असोला भाटी में सड़क पर फेेंक कर गाड़ी, पैसे व मोबाइल लेकर फरार हो गए। मामले की शिकायत पर किशनगढ़ थाना पुलिस ने संबंधित धारा में केस दर्ज कर जांच शुरू की।प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों योगेश उर्फ कमांडो, अशोक कुमार और बंटी के पास से टाटा हैरियर कार, दो मोबाइल फोन, एक देशी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि 15 जून को पीड़ित सागर ने किशनगढ़ थाना पुलिस को शिकायत दी। अपनी शिकायत में उसने बताया कि वह कारोबारी जुबिन के यहां कार चालक की नौकरी करता है। वह रविवार शाम को जुबिन और उसकी पत्नी को एक समारोह में शामिल होने के लिए कुतुब इंस्टीट्यूशनल एरिया लेकर आया था। दोनों समारोह में शिकरत करने के लिए चले गए और वह गाड़ी में बैठकर बाहर उनका इंतजार करने लगा।
विज्ञापन


इसी दौरान तीन लोग वहां आए और उन्होंने पिस्तौल दिखाई और जबरन गाड़ी में घुस गए। दो आरोपियों ने उसे बंधक बना लिया, जबकि एक अन्य गाड़ी चलाने लगा। आरोपियों ने उसकी पिटाई की और फिर करीब एक घंटे तक उसे बंधक बनाकर घुमाते रहे। बाद में वह मोबाइल, पैसे और गाड़ी लूट कर फरार हो गए। सागर की शिकायत पर इंस्पेक्टर राजीव कुमार, एसआई धर्मेंद्र और हेडकांस्टेबल योगेश व दिलीप की टीम ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीपीएस से ट्रेक का गाड़ी का पीछा किया
पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू की। वारदात स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया गया, मोबाइल फोन को सर्विलांस पर लगाया गया। तकनीकी निगरानी बढ़ाने के साथ ही पुलिस ने जीपीएस की मदद से गाड़ी को ट्रेक किया। पुलिस टीम ने आरोपियों का पीछा शुरू किया और कई घंटों तक उनके पीछे लगी रही और अंत में पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों के पास से लूटा गया सारा सामान बरामद कर लिया गया। आरोपियों पर चोरी, लूट सहित गंभीर धारा में दस केस पहले भी दर्ज हैं। फिलहाल उन्हें जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed