{"_id":"68402a3faa18da7fa00a3651","slug":"car-collided-with-truck-going-ahead-due-to-drowsiness-in-hapur-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: झपकी आने से आगे चल रहे ट्रक में घुसी कार, एक ही परिवार के पांच लोग घायल; सभी मुराबाद से जा रहे थे दिल्ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: झपकी आने से आगे चल रहे ट्रक में घुसी कार, एक ही परिवार के पांच लोग घायल; सभी मुराबाद से जा रहे थे दिल्ली
Wed, 04 Jun 2025 04:53 PM IST
श्याम जी.
संवाद न्यूज एजेंसी, कुचेसर चौपला (हापुड़)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुचेसर चौपला (हापुड़)
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 04 Jun 2025 04:53 PM IST
सार
हापुड़ जिले में दिल्ली जा रही कार आगे जा रहे ट्रक में घुस गई। हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के नए बाईपास पर उपेडा के पास मुरादाबाद से दिल्ली जा रही कार आगे जा रहे ट्रक में घुस गई। इस दौरान कार में सवार महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों को बाबूगढ़ पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
जिला मुरादाबाद के गांव बसेरा निवासी बलजीत मंगलवार की देर रात को परिवार के साथ कार लेकर दिल्ली जा रहे थे। करीब साढ़े 12 बजे जब कार नए बाईपास पर बाबूगढ़ के पास पहुंची तो चालक को नींद की झपकी के कारण कार आगे जा रहे ट्रक में घुस गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सभी लोग कार में फंस गए।
विज्ञापन
पेट्रोलिंग कर रही हाइवे गाड़ी के पुलिसकर्मियों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में चालक बलजीत, उसका भाई नीरज, मां इंद्रावती, पिता रामबहादुर और कार्तिक शामिल हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है। वहीं, ट्रक लेकर चालक मौके से फरार हो गया है।
विज्ञापन