फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Car collided with auto due to tyre burst in Greater Noida

बाल-बाल बची जान: तेज रफ्तार कार का फटा अगला टायर, अनियंत्रित होकर ऑटो से टकराई; चालक और चार युवतियां घायल

Fri, 20 Jun 2025 07:26 PM IST
श्याम जी. माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: श्याम जी. Updated Fri, 20 Jun 2025 07:26 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा में अगला टायर फटने से अनियंत्रित होकर कार ऑटो से टकरा गई। हादसे में ऑटो में सवार चार युवतियां और चालक घायल हो गया। घायलों के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया।

विज्ञापन
Car collided with auto due to tyre burst in Greater Noida
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा सेक्टर-151 मेट्रो स्टेशन के पास एक तेज रफ्तार कार का अगला टायर फटने के बाद कार ऑटो से टकरा गई। हादसे में ऑटो में सवार चार युवतियां और चालक घायल हो गया। घायलों को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को डिस्चार्ज कर दिया गया। गनीमत रही कि किसी को ज्यादा गंभीर चोट नहीं आई। मामले में नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन


कोतवाली पुलिस के अनुसार, कानपुर निवासी सुयश शैलेस अपनी कार से गुरुवार रात करीब 10 बजे जेपी अमन सोसाइटी की ओर से जा रहे थे। वहीं, ऑटो चालक ओमवीर निवासी सेक्टर-128 वाहन में चार युवतियों (सवारी) को लेकर नोएडा की ओर जा रहे थे। सोसाइटी के पास कार का टायर अचानक फट गया। कार अनियंत्रित होकर ऑटो से टकरा गई। इससे ऑटो पलट गया। ऑटो में सवार चारों युवतियां और चालक घायल हो गए। वहां से गुजर रहे स्थानीय निवासियों ने किसी तरह ऑटो में सवार युवतियों को बाहर निकालकर मामले की सूचना पुलिस को दी। 
विज्ञापन


घायलों को किसी तरह अस्पताल भेजा गया। हादसे में चोटिल युवतियों के हाथ व कंधा में चोट आई है। हादसे के बाद युवतियों के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। वहीं, डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को डिस्चार्ज कर दिया गया है। हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के दौरान टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को किनारे कराया गया है। वहीं, कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed