फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   car collided with a roadside truck in swaroop nagar area delhi two death three injured

Road Accident in Delhi: तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े डंपर में घुसी, दो की मौत, तीन घायल

Sun, 12 Jun 2022 09:23 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 12 Jun 2022 09:23 PM IST
सार

राहगीर ने बताया कि कार में सवार लोग उसमें फंसे हैं। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि सेंट्रो कार सड़क किनारे खड़े डंपर के पीछे घुसी हुई है। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे घायल पांच युवकों को बाहर निकाला।

विज्ञापन
car collided with a roadside truck in swaroop nagar area delhi two death three injured
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्वरूप नगर इलाके में रविवार तड़के तेज रफ्तार सेंट्रो कार सड़क किनारे खड़े रेत लदे डंपर में घुस गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार तीन अन्य युवक घायल हो गए। तीनों घायलों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। जिसमें दो की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने लापरवाही से हुई मौत का मामला दर्ज कर लिया है। शुरूआती जांच में पता चला है कि कार में सवार सभी युवक आपस में दोस्त थे और घटना के समय मुरथल स्थित ढाबे से खाना खाकर रोहिणी जा रहे थे। पुलिस को आशंका है कि झपकी आने की वजह से हादसा हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि घायलों के बयान के बाद ही हादसा होने के कारणों का खुलासा चल पाएगा। 

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान सेक्टर पांच रोहिणी निवासी सचिन सापरा और रिठाला निवासी रामकुमार के रूप में हुई है। जबकि घायलों की पहचान रिठाला निवासी दीपक, सेक्टर पांच रोहिणी निवासी गौरव नारंग और ध्रुव के रूप में हुई है। घायलों में से दीपक और गौरव का सफदरजंग जबकि ध्रुव का बाबू जगजीवन राम अस्पताल में इलाज चल रहा है। ध्रुव की हालत खतरे से बाहर है। 
विज्ञापन


पुलिस को रविवार तड़के पांच बजे पुलिस को लिबासपुर फ्लाईओवर पर सड़क हादसे की जानकारी मिली। राहगीर ने बताया कि कार में सवार लोग उसमें फंसे हैं। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि सेंट्रो कार सड़क किनारे खड़े डंपर के पीछे घुसी हुई है। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे घायल पांच युवकों को बाहर निकाला और उन्हें बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने सचिन और रामकुमार को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल दीपक और गौरव को सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि सभी दोस्त हैं और निजी कंपनी में काम करते हैं। सभी पार्टी करने के लिए शनिवार को मुरथल स्थित ढाबे पर गए थे। रात में जब काफी देर तक वह नहीं लौटे तो परिवार वालों ने उनसे फोन पर बात की। उनलोगों ने जल्द ही घर पहुंचने की बात कही। लेकिन पुलिस ने तड़के उन्हें हादसे की जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कार चला रहे युवक को झपकी आने से घटना होने की आशंका है। फिलहाल पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसके चालक की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed