सीपी बना विश्व का 6वां सबसे महंगा ऑफिस लोकेशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के कनॉट प्लेस में पहले ही ऑफिस लेना आसान नहीं था लेकिन अब यह आपकी जेब पर और भारी पड़ेगा। ऐसा इसलिए है कि कनॉट प्लेस अब दुनिया का छठा सबसे महंगा ऑफिस लोकशन बन गया है।
ये बात अमेरिकी प्रॉपर्टी कंसल्टेंट सीबीआरआई की ताजा रैंकिंग कह रही है, जिसमें कनॉट प्लेस अपनी पिछली रैंकिंग से दो स्थान ऊपर दर्ज किया गया है।
रैंकिंग के मुताबिक सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट कनॉट प्लेस में ऑक्युपेंसी कॉस्ट बढ़कर सालाना 160 डॉलर प्रति वर्गफुट यानी लगभग 855 रुपए प्रति माह हो गया है। इससे यह दुनिया के 50 सबसे महंगे ऑफिस लोकेशनों में 8वें से 6वें स्थान पर पहुंच गया है।
लेकिन सीबीआरआई की रैंकिंग से इतर स्थानीय रिएल्टी सलाहकारों का कहना है कि बीते दो सालों में सीपी में ऑफिस का किराया गिरा रहा है। इसके साथ ही खाली दुकानों और दफ्तरों की संख्या भी बढ़ी है।
वित्तिय और मीडिया सेक्टर का रहा दबदबा
ग्लोबल प्राइम ऑफिस प्रॉपर्टीज रैंकिंग में मुंबई का बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स 16वें स्थान पर, वहीं नरीमन प्वाइंट 32वें स्थान पर है। ऑक्युपेंसी कॉस्ट में किराए के अतिरिक्त लोकल टैक्स और सर्विस चार्ज भी शामिल होता है।
सीबीआरआई एशिया के चेयरमैन और एमडी अंशुमान मैगजीन ने बताया कि कनॉट प्लेस भले ही अपनी तिमाही रैंकिंग के मुकाबले दो पायदान ऊपर चढ़ा है पर यहां सालाना ऑक्युपेंसी कॉस्ट लगभग स्थिर है। इसका कारण पहली तिमाही के बाद से डॉलर के मुकाबले रुपए में आई तेजी है।
उन्होंने आगे बताया कि यहां ब्यापारिक स्थान के स्थानांतरण में पूरे साल वित्तिय और मीडिया सेक्टर का दबदबा रहा। केंद्रीय लोकेशन और पूरे शहर में कनेक्टिविटी के कारण सीपी काफी डिमांड में रहा।
स्थिर बना हुआ है ऑक्युपेंसी रेट
दूसरी तिमाही के सर्वे पर आधारित रिपोर्ट में कहा गया है कि गुड़गांव में ऑक्यूपेंसी कॉस्ट स्थिर रहा। सीपी में दुकानों और ऑफिस प्रॉपर्टीज के जानकारों का कहना है कि पिछली कई तिमाहियों से यहां रेंटल रेट गिरा है।
नई दिल्ली ट्रेडर्स असोसिएशन (एनडीटीए) के सचिव विक्रम बधवार ने बताया कि पिछले कुछ समय में सीपी में कई दुकानें खाली हुई हैं। किराया घटने के चलते मल्टिनेशनल ऑक्युपायर्स रेंटल डीड तोड़कर नई जगहों पर शिफ्ट हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यहां औसत ऑफिस रेंटल 400 रुपए प्रति वर्गफुट है, जो बहुत समय से यथावत बना हुआ है। कुछ चुनिंदा इमारतों में ही रेंटल 500 रुपए प्रति वर्गफुट के ऊपर है।