फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cancel Sadbhawana Express train so no money was found

सद्भावना एक्सप्रेस रद्द: ट्रेन तो मिली नहीं पैसा भी गया

Sun, 05 Oct 2014 10:48 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 05 Oct 2014 10:48 PM IST
विज्ञापन
Cancel Sadbhawana Express train so no money was found

बिना पूर्व सूचना के दिल्ली से रक्सौल तक जाने वाली सद्भावना एक्सप्रेस को रद्द कर दिए जाने से रविवार को गाजियाबाद स्टेशन पर अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन


ईद पर घर जाने वाले यात्रियों को स्टेशन पर पहुंचकर ट्रेन कैंसल होने की सूचना मिली तो उन्हें सफर करने के लिए दूसरे विकल्प तलाशने पड़े। अधिकांश यात्रियों ने दूसरी ट्रेनों का अनारक्षित टिकट लेकर सफर किया।
विज्ञापन


लोग देर रात तक स्टेशन पर दूसरी ट्रेनों का इंतजार करते रहे, तो कुछ लोगों ने यात्रा ही टाल दी। रविवार को रिजर्वेशन काउंटर दोपहर दो बजे ही बंद हो जाने की वजह से लोगों को टिकट का रिफंड भी नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों के मुताबिक रक्सौल से दिल्ली जाने वाली ट्रेन के लेट हो जाने से यह शेड्यूल बिगड़ा है। शनिवार को भी दिल्ली से रक्सौल जाने वाली ट्रेन निर्धारित समय से करीब 9 घंटे लेट चली।


गाजियाबाद में यह ट्रेन शनिवार को शाम पांच बजे की बजाय रात दो बजे पहुंची थी। वापसी में ट्रेन और लेट हो जाएगी, ऐसा सोचकर रेलवे प्रशासन ने ट्रेन को समय पर चलाने के लिए एक दिन संचालन निरस्त किया गया है।

आज मिल सकेगा रिफंड

ट्रेन कैंसल होने पर लोग उसी रिजर्वेशन सेंटर से पैसा वापस ले सकते हैं, जिससे टिकट लिया गया हो। रविवार को रिजर्वेशन सेंटर सिर्फ दो बजे तक खुले, ऐसे में अधिकांश लोग टिकट का पैसा भी वापस नहीं ले सके। अब सोमवार की सुबह 8 बजे से 10 बजे तक रिजर्वेशन काउंटर से लोगों को टिकट का पैसा रिफंड मिल सकेगा। आईआरसीटीसी की वेबसाइट से टिकट बुक कराने वाले लोगों को इंटरनेट के जरिए ही पैसा वापस मिल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed