UGC ने उच्च शिक्षण संस्थानों से 22 फरवरी तक मांगे आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थानों को टक्कर देने के लिए सरकार की महत्वकांक्षी योजना इंस्टीट्यूट ऑफ एमिनेंस की विंडो यूजीसी ने दोबारा खोल दी है।
यूजीसी ने 13 दिसंबर को आवेदन विंडो बंद कर दी थी, जिसके तहत कुल सौ आवेदन आए थे। अब उच्च शिक्षण संस्थान 22 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं।
यूजीसी के सचिव की ओर से उच्च शिक्षण संस्थानों से आवेदन मांगे हैं। जिन शिक्षण संस्थानों ने पहले आवेदन नहीं किया गया होगा, वे दोबारा इस विंडो के माध्यम से आवेदन कर पाएंगे।
बता दें कि दस सरकारी और दस निजी शिक्षण संस्थानों को इंस्टीट्यूट ऑफ एनिनेंस का दर्जा मिलेगा। इसमें सरकारी शिक्षण संस्थानों को सरकार की ओर से एक हजार करोड़ रुपये की ग्रांट मिलेगी, जिससे वे अपना इंफ्रास्ट्रक्चर, लैब, क्लासरूम समेत अन्य सुविधाओं को बढ़ा सकें। इस आवेदन में इंजीनियरिंग, मेडिकल समेत अन्य शिक्षण संस्थान भी शामिल हो सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X