फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   now parents can see their child's result online

तो अब ऐसे घर बैठे ही अभिभावक देख सकेंगे बच्चों का रिजल्ट

Mon, 15 Jan 2018 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Mon, 15 Jan 2018 09:50 AM IST
विज्ञापन
now parents can see their child's result online
online

स्कूल में बच्चे की पढ़ाई और उसके रिजल्ट को लेकर अभिभावकों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। परिजन बच्चे के रिजल्ट पर हर वक्त नजर रख सकें इसके लिए स्कूलों ने डिजिटलाइजेशन की ओर एक कदम और बढ़ाया है।

विज्ञापन


इस सत्र से निजी स्कूलों में ऑनलाइन परीक्षा होगी। इस परीक्षा का रिजल्ट भी स्कूल की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। इसे  अभिभावक घर बैठे-बैठे बच्चे का एनरोलमेंट नंबर डालकर देख सकेंगे।
विज्ञापन


स्कूल को पेपरलैस करने व डिजिटलाइजेशन की ओर एक कदम बढ़ाए जाने के लिए फाजिलपुर स्थित सीडी इंटरनेशनल स्कूल द्वारा स्कूल में कंप्यूटर लैब स्थापित की गई है। इस लैब में करीब 250 कंप्यूटर लगाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

इस सत्र में सभी परीक्षाए ऑनलाइन ही होंगी

now parents can see their child's result online
online

इस सत्र में होने वाली सभी परीक्षाओं को इन कंप्यूटर पर ही लिया जाएगा। छात्र के समक्ष कंप्यूटर पर ही प्रश्न आएंगे जिनका जवाब उन्हें निर्धारित समय में कंप्यूटर पर ही लिखकर सेव करना होगा।

स्कूल प्रबंधन की ओर से इसके लिए अलग सॉफ्टवेयर तैयार करवाया गया है। इसमें सभी छात्रों का वर्षों तक रिकॉर्ड संग्रहित रहेगा। स्कूल डायरेक्टर यशपाल यादव ने बताया कि इस सत्र से कक्षा तीसरी से 12वीं तक के छात्रों की ऑनलाइन परीक्षा होगी। इसके परिणाम को ऑनलाइन ही अपलोड किया जाएगा।

अभिभावक भी घर पर बैठे-बैठे अपने बच्चे की परफॉर्मेंस को ऑनलाइन देख सकेंगे। ऐसे में न केवल छात्र कंप्यूटर चलाने में दक्ष होगा बल्कि परीक्षा परिणाम पर अभिभावकों की नजर होने से छात्र पढ़ाई पर भी ध्यान लगा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed