फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DU Third list admission in journalism course from today

डीयू : पत्रकारिता कोर्स में तीसरी सूची के दाखिले आज से

Tue, 03 Oct 2017 10:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 03 Oct 2017 10:21 AM IST
विज्ञापन
DU Third list admission in journalism course from today
demo pic
दिल्ली विश्वविद्यालय में पहली बार शुरू किए गए दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज्म में पांच वर्षीय पत्रकारिता कोर्स के लिए तीसरी मेरिट सूची जारी कर दी गई है। तीसरी सूची के दाखिले मंगलवार से शुरू होंगे। अंग्रेजी माध्यम में सामान्य श्रेणी के दाखिले बंद हो गए हैं, जबकि ओबीसी के लिए 6 और एससी के 8 आवेदकों को सूची में जगह मिली है। हिंदी माध्यम में सामान्य श्रेणी के लिए 6, ओबीसी के लिए 10 व एससी श्रेणी के लिए 13 आवेदकों को सूची में जगह दी गई है।
विज्ञापन


तीसरी सूची के दाखिलों के लिए प्रशासन ने मंगलवार सुबह 9.30 बजे पहुंचने की सलाह दी है। आवेदकों को सलाह दी गई है कि वह दाखिले के लिए सभी दस्तावेज लेकर पहुंचें। ओबीसी श्रेणी के आवेदकों को यह ध्यान रखना होगा कि उनका ओबीसी प्रमाणपत्र वर्ष 2016 से पहले का नहीं होना चाहिए। दस्तावेज के सत्यापन के बाद फीस का भुगतान डीयू दाखिला पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा।
विज्ञापन


जेंडर स्टडी कोर्स के लिए 31 अक्तूबर तक आवेदन
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के महिला अध्ययन एवं विकास केंद्र ने जेंडर स्टडी एडवांस सर्टिफिकेट कोर्स के लिए आवेदन मांगे हैं। 31 अक्तूबर तक आवेदन किया जा सकता है। आवेदन करने के लिए आवेदक का स्नातकोत्तर में कम से कम पचास फीसदी अंकों के साथ पास होना अनिवार्य है। दिसंबर से मार्च की अवधि में चलने वाले इस कोर्स में दाखिले साक्षात्कार के आधार पर होंगे। साक्षात्कार की तिथि की सूचना आवेदकों को ई-मेल के माध्यम से दी जाएगी। कोर्स के लिए आवेदन फॉर्म डीयू की वेबसाइट से डाउनलोड कर महिला अध्ययन एवं विकास केंद्र के कार्यालय में जमा कराना होगा। कोर्स में पंजीकरण के लिए तीन हजार रुपये का शुल्क अदा करना होगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed