फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi university ncweb second cut off issued

DU: एनसीवेब की दूसरी कट ऑफ जारी

Fri, 07 Jul 2017 10:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 07 Jul 2017 10:53 AM IST
विज्ञापन
delhi university ncweb second cut off issued
students - फोटो : google

दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉन कोलिजिएट वूमेन्स एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) ने सत्र 2017-18 के दाखिलों के लिए दूसरी कटऑफ जारी कर दी है। 26 कॉलेज सेंटरों की इस सूची में बीए प्रोग्राम में औसतन 1 फीसदी से 20 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली है। जबकि बीकॉम में 2 फीसदी से 20 फीसदी तक की गिरावट हुई है। जहां तक सामान्य श्रेणी के लिए बीए प्रोग्राम की कट ऑफ की बात है तो इसमें औसतन 1 से 5 फीसदी की कमी हुई है। एनसीवेब में दूसरी कट ऑफ के आधार पर दाखिले 7 जुलाई, 8 जुलाई व 10 जुलाई को होंगे।      

विज्ञापन


कट ऑफ में सबसे कम एक फीसदी की कमी मिरांडा हाउस में हुई है। इसी तरह से सामान्य श्रेणी के लिए बीकॉम की कट ऑफ में 2 से 6 फीसदी तक की गिरावट हुई है। इस कट ऑफ की सबसे खास बात यह है कि 22 कॉलेज सेंटरों पर बीए व बीकॉम में एसटी श्रेणी का दाखिला 40 फीसदी पर ही हो जाएगा।       
विज्ञापन

 
एनसीवेब के सभी 26 सेंटरों की कट ऑफ में मिरांडा हाउस बीए व बीकॉम प्रोग्राम में टॉप पर रहा है। यहां बीए प्रोग्राम के लिए सामान्य श्रेणी के लिए कट ऑफ 87 फीसदी गई है जो पहली कट ऑफ के मुकाबले में 1 फीसदी कम है।  वहीं बीकॉम पास के लिए कट ऑफ 88 फीसदी गया है जो कि पहली कट ऑफ से 2 फीसदी कम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह से बीए प्रोग्राम के लिए हंसराज की कट ऑफ 86 फीसदी रही है। पहली कट ऑफ के मुकाबले यहां दो फीसदी की गिरावट हुई है। वहीं बीकॉम प्रोग्राम के लिए यहां 87 फीसदी है जबकि पहली कट ऑफ में 90 फीसदी थी।     
  
एससी व ओबीसी श्रेणी केतहत सभी सेंटरों पर बीए प्रोग्राम में 1 से 5 फीसदी तक की कमी हुई है। बीए में ओबीसी की सबसे कम कट ऑफ 65 फीसदी अदिति महाविद्यालय व भगिनी निवेदिता की रही है। जबकि सबसे अधिक मिरांडा हाउस की 84 फीसदी व हंसराज कॉलेज की 83 फीसदी रही है। 

वहीं, एससी की बीए के लिए सबसे कम कट ऑफ 65 फीसदी अदिति व भगिनी निवेदिता कॉलेज की रही है। जबकि सबसे अधिक मिरांडा हाउस की 83 फीसदी व हंसराज की 82 फीसदी रही है। 

एनसीवेब की कट ऑफ में एसटी श्रेणी के लिए जारी बीए व बीकॉम प्रोग्राम की कट ऑफ में राहत मिली है। एसटी श्रेणी का बीए व बीकॉम में 22 सेंटरों पर दाखिला महज 40 फीसदी पर हो जाएगा। इन सेंटरों पर कट ऑफ में दस फीसदी से 20 फीसदी की गिरावट की गई है। 


इस श्रेणी केलिए बीए व बीकॉम में सबसे कम 10 फीसदी की गिरावट मिरांडा हाउस व हंसराज पर सेंटर पर हुई है। जबकि दोनों कोर्सेज में भगिनी निवेदिता व अदिति महाविद्यालय में यह गिरावट 18 फीसदी तक की है।        

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed