फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Another sex scandal in JNU, posters were put up on campus

जेएनयू में सामने आया एक और सेक्स कांड, कैंपस में लगाए गए पोस्टर

Tue, 13 Sep 2016 04:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 13 Sep 2016 04:30 PM IST
विज्ञापन
Another sex scandal in JNU, posters were put up on campus
जेएनयू - फोटो : अमर उजाला

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय कैंपस में एक और सेक्स कांड का मामला सामने आया है। छात्रसंघ की पूर्व पदाधिकारी ने कैंपस में जगह-जगह पोस्टर लगाकर मामले को सार्वजनिक कर दिया है।

विज्ञापन


सेक्स कांड में एआईएसएफ के पूर्व नेता पर आरोप लगा है। उधर, एआईएसएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बल्ली उल्ला खादरी ने मामले की पुष्टि करते हुए आरोपी को संगठन से निकालने और पीड़िता का साथ देने का भरोसा दिलाया है। 
विज्ञापन


कैंपस में लगे पोस्टर में आइसा की नेता ने लिखा है कि एआईएसएफ के नेता ने सात महीने तक रिश्ता बनाया और आखिर में छोड़ दिया। 

पीड़िता ने दो पेज के पोस्टर में डेट सहित दी पूरी कहानी

Another sex scandal in JNU, posters were put up on campus
जेएनयू पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
पीड़िता ने दो पेज के पोस्टर में पूरी कहानी डेट सहित दी है। इसके अलावा इस मामले में अभी तक किन लोगों को शिकायत दी है, उनके नाम का भी वर्णन है। 

 दोनों पक्षों की बात करवाई
एआईएसएफ के राष्ट्रीय नेता के नाम पर 15 जून को पीड़िता ने शिकायत दी है। इस मामले में 19 जून को दोनों पक्षों की बात भी करवाई थी। आरोपी को इस शिकायत के बाद संगठन से बाहर कर दिया गया है। एआईएसएफ इस मामले में पीड़ित छात्रा के साथ है। 
- बल्ली उल्ला खादरी, राष्ट्रीय अध्यक्ष, एआईएसएफ 

एबीवीपी देगा पीड़िता का साथ
छात्रसंघ चुनाव जीतने के लिए लेफ्ट विंग एक हो गया। लेकिन, अब आइसा की पदाधिकारी ने एआईएसएफ के नेता पर सेक्स कांड का आरोप लगाया है। कन्हैया महिला सुरक्षा व इज्जत की बात करता है, लेकिन इस मामले पर अभी तक कोई बयान देकर पीड़िता का साथ देने की बात नहीं कही है। हालांकि, एबीवीपी पीड़िता को इंसाफ की लड़ाई लड़ेगा।  - सौरभ शर्मा, पूर्व संयुक्त सचिव छात्रसंघ व एबीवीपी पदाधिकरी 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed