फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Campaign to make Delhi garbage free will start from August 1

Campaign: दिल्ली को कूड़ा मुक्त करने के लिए 1 अगस्त से चलेगा अभियान, सीएम रेखा का दावा- सरकार की खास तैयारी

Sat, 26 Jul 2025 05:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 26 Jul 2025 05:37 AM IST
सार

यह अभियान पूरे माह चलेगा। इसमें दिल्लीवासियों के साथ-साथ सरकारी विभाग, स्कूल, कॉलेज, आरडब्ल्यूए और मार्केट एसोसिएशन भी हिस्सा लेंगे। अभियान को सफल बनाने के लिए सरकार ने खास तैयारी की है।

विज्ञापन
Campaign to make Delhi garbage free will start from August 1
सीएम रेखा गुप्ता - फोटो : Youtube/@Rekha-Gupta-Official

विस्तार

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक अगस्त से ‘दिल्ली को कूड़े से आजादी-स्वच्छता अभियान’ शुरू करने की घोषणा की है। यह अभियान पूरे माह चलेगा। इसमें दिल्लीवासियों के साथ-साथ सरकारी विभाग, स्कूल, कॉलेज, आरडब्ल्यूए और मार्केट एसोसिएशन भी हिस्सा लेंगे। अभियान को सफल बनाने के लिए सरकार ने खास तैयारी की है।

विज्ञापन


शुक्रवार को आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री ने शहरी विकास मंत्री आशीष सूद, मुख्य सचिव धमेंद्र और कई विभागों के अधिकारियों के साथ योजना की समीक्षा की। अभियान में नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, एनडीएमसी और दिल्ली मेट्रो सहित अन्य विभाग भी शामिल होंगे। सीएम ने बताया कि
विज्ञापन


अभियान में जनभागीदारी बढ़ाने के लिए विशेष पोर्टल शुरू किया जाएगा जहां लोग सफाई से पहले और बाद की तस्वीरें अपलोड कर सकेंगे। अभियान में रिहायशी इलाकों, बाजारों, स्कूलों, अस्पतालों, स्लम व अनधिकृत कॉलोनियों को साफ किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने दिल्लीवासियों से अपील की है कि वे इस मुहिम में शामिल होकर राजधानी को साफ-सुथरा बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी दफ्तरों में पड़ा कबाड़ हटेगा
अभियान के तहत स्कूलों, सरकारी दफ्तरों और अस्पतालों में वर्षों से पड़ा कबाड़ हटाने पर ध्यान दिया जाएगा। सब्जी मंडियों, औद्योगिक क्षेत्रों, बस अड्डों और डिपो को भी साफ किया जाएगा। शनिवार और रविवार को विशेष सफाई कार्यक्रम होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान सिर्फ सरकारी योजना नहीं बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के स्वच्छता के विचारों को दोहराते हुए कहा कि जब हर व्यक्ति अपने कर्तव्य को समझेगा तभी देश साफ होगा।


पोर्टल पर तस्वीरें डालने पर इनाम मिलेगा : सूद
शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने कहा कि अभियान पूरे देश को स्वच्छता का संदेश देगा। स्कूली बच्चे और कॉलेज के छात्र इस मुहिम को जागरूकता फैलाने में मदद करेंगे। पोर्टल पर तस्वीरें डालने वालों को इनाम देने की भी योजना है। 29 जुलाई को सिविक सेंटर में एक बड़ी बैठक होगी जिसमें मंत्रियों, सांसदों, पार्षदों और एसोसिएशनों की जिम्मेदारियां तय होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed