{"_id":"5e1bb3058ebc3e87f93a0caa","slug":"campaign-to-create-awareness-for-voting-in-delhi-assembly-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली विधानसभा चुनावः मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए चलाया अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली विधानसभा चुनावः मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए चलाया अभियान
Mon, 13 Jan 2020 05:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 13 Jan 2020 05:30 AM IST
विज्ञापन
election commissioner Delhi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली चुनाव कार्यालय ने 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान कम मतदान प्रतिशत वाले 30 विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए रविवार से विशेष अभियान शुरू किया। चिड़ियाघर, विनोद नगर और खिचड़ीपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. रणवीर सिंह के मुताबिक, सभी 30 विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विशेष टीमों को तैयार किया गया है। इस अभियान के तहत चरणबद्ध तरीके से लोगों को फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदान करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
अभियान के तहत रविवार को चिड़ियाघर, विनोद नगर और खिचड़ीपुर में मतदाता भागीदारी और ईवीएम/वीवीपीएटी के विषयों पर केंद्रित नुक्कड़ नाटक आयोजित किए गए। चिड़ियाघर में खास तौर पर मतदाताओं को जागरूकता अभियान का हिस्सा बनाने के लिए मैजिक शो, बाल नृत्य और अन्य गतिविधियां भी आयोजित की गईं।
विज्ञापन