फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Campaign on Twitter against  school fees in delhi

सुनो सरकारः ट्विटर पर स्कूल फीस के खिलाफ छेड़ा अभियान

Mon, 11 May 2020 06:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 11 May 2020 06:51 AM IST
विज्ञापन
Campaign on Twitter against  school fees in delhi
demo pic - फोटो : ट्विटर

कोविड-19 महामारी के कारण देशव्यापी लॉकडाउन है। स्कूल-कॉलेज बंद हैं, लेकिन फीस को लेकर लगातार दबाव से अभिभावक परेशान हैं। स्कूल फीस माफी को लेकर दिल्ली-एनसीआर की पैरेंट्स एसोसिएशन ने रविवार को ट्विटर पर अभियान छेड़ दिया।

विज्ञापन


हैशटैग स्कूल फीस वेवियर नाम से शुरू हुआ अभियान तीन बजे तक राष्ट्रीय स्तर पर 27वें पायदान पर रहा। इस अभियान का उद्देश्य सरकार तक अपनी बात पहुंचाना है। 
विज्ञापन


दिल्ली पैरेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष अपराजिता गौतम ने बताया कि इस अभियान में दिल्ली-एनसीआर से पांच एसोसिएशन उनका संगठन, ग्रेटर नोएडा पैरेंट्स एसोसिएशन (ग्रेटर नोएडा, नोएडा, गाजियाबाद), ऑल नोएडा स्कूल पैरेंट्स एसोसिएशन, पश्चिमी उत्तर प्रदेश अभिभावक संघ शामिल हैं। अभिभावक संघ का यह अभियान दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक चलाया गया। इसमें सभी अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी बात सरकार के सामने रखकर रिट्वीट कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपराजिता गौतम ने बताया कि यह ट्रेंड पर रहते हुए 17वें पायदान तक पहुंचा और 3 बजे तक राष्ट्रीय स्तर पर 27वें स्थान पर रहा। फीस को लेकर सभी अभिभावक चिंतित हैं। ऐसे में इस मुद्दे को राज्य से राष्ट्रीय स्तर पर ले जाकर सरकार के समक्ष रखने का प्रयास किया गया है, ताकि संकट के समय मे अभिभावकों की पीड़ा को समझा जाए। 


एसोसिएशन ने सरकार से आग्रह किया है कि वह स्कूलों को निर्देश दे कि वे खातों से अध्यापकों व कर्मचारियों की सैलरी दें। सरकार को स्कूलों के खातों की फिर से जांच करानी चाहिए। साथ ही, दिल्ली सरकार सभी प्राइवेट स्कूलों की फीस का ब्रेकअप वेबसाइट पर अपलोड कराए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed