फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Caller 50 thousand extortion demands from businessman

हैलो मैं मन्नू बोल रहा हूं, 50 हजार रुपये पहुंचा दे, नहीं दिए तो गोली खाने को तैयार रह...

Fri, 29 Nov 2019 09:28 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 29 Nov 2019 09:28 AM IST
विज्ञापन
Caller 50 thousand extortion demands from businessman
फाइल फोटो
हैलो मैं मन्नू बोल रहा हूं, 50 हजार रुपये पहुंचा दे, रुपये नहीं दिए तो गोली खाने को तैयार रह। जी हां मंगलवार को करोल बाग इलाके में एक कारोबारी के पास ऐसा ही धमकी भरा फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को तिहाड़ जेल में हत्या के मामले में बंद बदमाश मन्नू बताया। 
विज्ञापन


कारोबारी ने जब रुपये देने से साफ इंकार कर दिया, तो अगले दिन बाइक सवार दो बदमाशों ने उसके घर पर दो गोलियां चला दीं। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। 

एसीपी और इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचकर अभी छानबीन कर ही रहे थे कि इसी बीच कारोबारी के मोबाइल पर दोबारा फोन आया और अगली गोली उसे (कारोबारी) मारने की बात कही। पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस कॉल डिटेल रिकॉर्ड और घटनास्थल की सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पीड़ित जुगल किशोर (63) परिवार के साथ रैगरपुरा में रहते हैं। इनका रियल इस्टेट का कारोबार है। मंगलवार रात को जुगल अपने घर पर मौजूद थे। इस बीच उनके मोबाइल पर एक कॉल आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कॉलर ने खुद को मन्नू नामक बदमाश बताते हुए जुगल से 50 हजार रुपये की मांग की। रुपये न देने पर जुगल को गोली मारने की धमकी दी। मन्नू हत्या के मामले में फिलहाल जेल में बंद है। जुगल ने कॉल को नजरअंदाज करते हुए रुपये देने से इंकार कर दिया। 

इस बीच बुधवार रात करीब 10 बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने जुगल के घर पर दो गोलियां चला दीं। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस अधिकारियों के सामने बदमाश ने कॉल कर जुुगल से कहा कि अभी तो घर पर गोलियां चलाई गई हैं। अगर रुपये नहीं दिए तो अगली गोली उसको लगेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed