फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Buying DDA flats became easier MOHUA approved exemption

खुशखबरी: दिल्ली में DDA के फ्लैट खरीदना हुआ आसान, MOHUA ने छूट को दी मंजूरी

Mon, 13 Feb 2023 10:28 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 13 Feb 2023 10:28 PM IST
सार

डीडीए की ओर से आवासीय योजना निकालने पर सभी व्यक्ति फ्लैट लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Buying DDA flats became easier MOHUA approved exemption
DDA flats - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (MOHUA) ने आवास विनियम 1968 में दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के प्रस्तावित संशोधन/छूट को मंजूरी दी है। अब डीडीए के फ्लैट खरीदने में कोई बाधा नहीं रही है। लिहाजा डीडीए की ओर से आवासीय योजना निकालने पर सभी व्यक्ति फ्लैट लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं। दरअसल डीडीए की आवासीय योजना में फ्लैट के लिए आवेदन करने में कई शर्तें थीं, जिनके कारण डीडीए की आवासीय योजनाएं फ्लॉप हो रही थी।

विज्ञापन

डीडीए के अनुसार, जिन व्यक्तियों के पास 67 वर्ग मीटर से कम भूमि है, वह भी अब फ्लैट या प्लॉट के लिए आवेदन कर सकेंगे। अभी तक ऐसे व्यक्ति आवेदन नहीं कर सकते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा आवास योजना की प्रतीक्षा सूची में शामिल सभी लोग फ्लैटों के लिए आवेदन कर सकते हैं, पहले 25 प्रतिशत लोग ही आवेदन कर सकते थे। वहीं आवास योजना के तहत 75 प्रतिशत फ्लैट बिकने वाले क्षेत्र को विकासशील क्षेत्र माना जाएगा। यहां बचे फ्लैट खरीदने के लिए दिल्ली में फ्लैट/जमीन होने की बाधा नहीं रहेगी। 

विज्ञापन

इसके अलावा लोगों के अलावा केंद्र सरकार, राज्य सरकार, स्थानीय निकाय, केंद्र/राज्य सरकार के स्वायत्त निकाय की सरकारी संस्थाएं फ्लैटों का आवंटन कर सकेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed