{"_id":"62be249b011a1a0700664de2","slug":"buying-and-selling-of-property-in-delhi-became-expensive-from-today-government-abolishes-the-discount-of-20-percent-in-circle-rate","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: राजधानी में संपत्ति की खरीद और बिक्री आज से हुई महंगी, सरकार ने सर्किल रेट में 20 प्रतिशत की छूट को किया समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: राजधानी में संपत्ति की खरीद और बिक्री आज से हुई महंगी, सरकार ने सर्किल रेट में 20 प्रतिशत की छूट को किया समाप्त
Fri, 01 Jul 2022 04:42 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 01 Jul 2022 04:42 AM IST
सार
दिल्सी सरकार ने सर्किल रेट पर 20 फीसदी की छूट को समाप्त करने का फैसला किया है।जिसके चलते आज से दिल्ली में प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त महंगी हो जाएगी। कोरोना से प्रभावित लोगों की मदद और अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए छूट देना शुरू किया था
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : डेमो फोटो
विस्तार
राजधानी में शुक्रवार से संपत्ति का खरीदना और बेचना महंगा हो गया है। दिल्ली सरकार ने सर्किल रेट पर 20 फीसदी की छूट को समाप्त करने का फैसला किया है। कोरोना के प्रभाव कम होने और आर्थिक सुधार को देखते हुए यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार ने फरवरी 2021 में कोरोना से प्रभावित लोगों की मदद और अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए छूट देना शुरू किया था, जिसे पिछले दिसंबर में 30 जून तक बढ़ा दिया था। राजस्व विभाग के अधिकारियों के अनुसार, संपत्तियों को ए से एच तक आठ श्रेणियों में बांटा गया है। छूट के तहत जमीन का मौजूदा सर्किल रेट ए श्रेणी के क्षेत्रों में 7.74 लाख रुपये प्रति वर्ग मीटर से कम होकर 6.19 लाख रुपये किया गया था।
विज्ञापन
आज से लागू हो जाएंगी 2014 की दरें
साल 2014 में अधिसूचित श्रेणियों में ए के लिए सर्किल दर 7.74 लाख रुपये है, बी के लिए 2.46 लाख, सी के 1.60 लाख, डी के 1.28 लाख, ई के 70,080, एफ के 56,640, जी के 46,200 व एच के लिए 23,280 रुपये प्रति वर्ग मीटर है।
विज्ञापन