फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   businessman travelling in a car was shot by his friend In Ghaziabad

Ghaziabad: कार सवार कारोबारी का रास्ता रोककर दोस्त ने मारी गोली, चेहरा चीरते हुए पार हो गई बुलेट; हालत गंभीर

Wed, 09 Jul 2025 10:21 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: श्याम जी. Updated Wed, 09 Jul 2025 10:21 PM IST
सार

मोदीनगर की नंदनगरी कॉलोनी में बुधवार रात कारोबारी राहुल मावी को दोस्त ने रंजिश में गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने जांच शुरू कर आरोपी की तलाश में दबिश दी।

विज्ञापन
businessman travelling in a car was shot by his friend In Ghaziabad
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोदीनगर की नंदनगरी कॉलोनी में बुधवार रात कार सवार कारोबारी राहुल मावी का रास्ता रोककर दोस्त ने गोली मार दी। गोली राहुल का चेहरा चीरते हुए पार हो गई। गंभीर रूप से घायल राहुल को नगर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


नंदनगरी कॉलोनी में रहने वाले राहुल मावी जेसीबी और हाईड्रा आदि का कारोबार करते हैं। परिजनों ने बताया कि राहुल का एक दोस्त किसी बात को लेकर राहुल से रंजिश रखता है। आरोपी आए दिन राहुल का पीछा करता है। बुधवार रात करीब आठ बजे राहुल मावी कार से घर लौट रहा था। घर से मात्र बीस मीटर की दूरी पर आरोपी ने जबरन राहुल को रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए गोली मार दी। 
विज्ञापन


गोली राहुल के चेहरे को चीरते हुए निकल गई। आरोपी ने दोबारा फायरिंग का प्रयास किया तो घायल राहुल आरोपी के पीछे दौड़े भीड़ ने भी आरोपी का पीछा किया। कुछ दूर दौड़ने के बाद लहूलुहान राहुल अचेत होकर सड़क पर गिर गए। घटना से कॉलोनी में दहशत पैदा हो गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी का कहना है कि घायल राहुल को उपचार के लिए मेरठ रेफर किया गया है। परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed