फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Business properties will break in first in barola Noida

नोएडा: बरौला में पहले चरण में टूटेंगी व्यावसायिक संपत्तियां, प्राधिकरण की टीम पहुंची

Thu, 20 Jun 2019 03:11 PM IST
Abhishek Singh अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा Published by: Abhishek Singh Updated Thu, 20 Jun 2019 03:11 PM IST
विज्ञापन
Business properties will break in first in barola Noida
बरौला में धरने पर बैठे किसान - फोटो : Amar Ujala

सेक्टर-48 बरौला में ग्रीन बेल्ट की जमीन पर किए गए निर्माण पर प्राधिकरण और किसानों के बीच टकराव की हालत बनी हुई है। मंगलवार को प्राधिकरण की टीम बरौला पहुंची, लेकिन वहां तोड़फोड़ की कार्रवाई को पूरा नहीं कर पाई। इसके बाद टीम को वहां से लौटना पड़ा। 

विज्ञापन


बुधवार को प्राधिकरण के सीईओ आलोक टंडन ने बरौला के मामले में रिपोर्ट मांगी। बैठक में वहां के हालात के बारे में सीईओ को संबंधित अधिकारियों ने जानकारी दी। जिसके बाद यह तय किया गया कि पहले चरण में केवल दुकानों को वहां से हटाया जाएगा। इसमें पत्थर मार्केट की करीब 60 दुकानें शामिल हैं। 
विज्ञापन


दूसरे चरण में ऐसी संपत्तियों को वहां से हटाया जाएगा, जिसके बारे में यह दावा किया जा रहा है कि यह ग्रीन बेल्ट से पहले के निर्माण हैं। इस बारे में प्राधिकरण पूरी तरह से सुनिश्चित करने के बाद ही दूसरे चरण के तोड़फोड़ की कार्रवाई करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा ऐसे लोग जिन्होंने कोर्ट से स्टे लिया हुआ है उनकी संपत्तियों पर प्राधिकरण कोई कार्रवाई नहीं करेगा। बैठक में कार्रवाई की रूपरेखा बनाई गई। प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि वहां किसी भी तरह की कार्रवाई पूरे नियमों के मुताबिक की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed