फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bus stops became news hang out spots for youth in gurgaon

प्रेमी जोड़ों का पसंदीदा अड्डा बना ये प्लेस

Thu, 02 Apr 2015 12:52 AM IST
Updated Thu, 02 Apr 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
 Bus stops became news hang out spots for youth in gurgaon

शहर का बस डिपो इन दिनों युवाओं के घूमने-फिरने और गपशप करने का अड्डा बन गया है। क्लास बंक कर कई छात्र डिपो में अपने दोस्तों के साथ यहां टाइम पास करते देखे जा सकते हैं।

विज्ञापन


डिपो के विश्रामालय में युगल जोड़े एक-दूसरे के साथ वक्त बिताने के लिए काफी देर तक यहां बैठते हैं। हालत यह है कि इनके कारण वहां बस का इंतजार कर रहे आम यात्रियों को बेंच और कुर्सियां तक नसीब नहीं होतीं, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


छात्र-छात्राओं से  बस अड्डे पर बैठने का कारण पूछने पर कोई बस का इंतजार करने का बहाना बनाता है तो कोई थकान मिटाने की बात कहता है।

बिना पैसों के होता है टाइम पास

 Bus stops became news hang out spots for youth in gurgaon
सुबह के वक्त कुछ घंटे बिताने के बाद दोपहर चढ़ते ही ये छात्र-छात्राएं दैनिक यात्रियों की भीड़ में खो जाते हैं। अभी कॉलेजों में री-अपीयर की परीक्षाएं चल रही हैं। इसके अलावा रेगुलर कक्षाएं भी लग रही हैं।

अधिकांश कक्षाओं के कोर्स पूरा हो चुके हैं। इसलिए भी कॉलेज के विद्यार्थियों को अपने दोस्तों के साथ डिपो में वक्त बिताने का पूरा मौका मिल रहा है।

डिपो में बैठने का कारण पूछने पर एक छात्रा ने कहा कि  ऐसा नहीं कि शहर मेें घूमने के लिए कोई जगह नहीं है। लेजर वैली, मॉल्स और किंगडम ऑफ ड्रीम्स जैसे मशहूर पिकनिक स्पॉट हैं, लेकिन वहां रुपये खर्च करने पड़ते हैं, जबकि डिपो में दोस्तों के समोसे और चने आदि से ही काम चल जाता है।

यहां बात करना होता है आसान

 Bus stops became news hang out spots for youth in gurgaon

युवाओं से इस नए स्पॉट की खासियत जानने के लिए जब उनसे बात करने की कोशिश की गई तो अधिकांश ने मना कर दिया। वहीं कुछ लोगों ने साफ कहा कि जेब में पैसे नहीं हैं।

दोस्त के साथ बात करनी है, घर वाले ज्यादा देर तक फोन पर बात नहीं करने देते हैं, इसलिए यहां बैठक कर बात करना अधिक आसान है। जब बस आएगी, चले जाएंगे।
 
बस अड्डे पर कोई युवा सामान्य माहौल को किसी भी तरह प्रभावित न करे, इसके लिए स्टाफ इन पर नजर रखता है। किसी भी स्थिति में कुछ अप्रिय होने पर युवाओं को डिपो से बाहर करने का निर्देश दिया गया है।
-कृपाल सिंह, डिपो ड्यूटी इंस्पेक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed