फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bus catch fire in Ghaziabad

गाजियाबाद: चलती बस में लगी आग, टला बड़ा हादसा

Thu, 21 Feb 2019 05:05 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: Priyesh Mishra Updated Thu, 21 Feb 2019 05:05 AM IST
विज्ञापन
Bus catch fire in Ghaziabad
बस में आग - फोटो : अमर उजाला
सूर्यनगर में चौकी के पास मंगलवार रात को चलती बस में आग लग गई। राहगीरों ने बस चालक को बस में आग लगने की जानकारी दी। इसके बाद बस चालक बस को साइड में खड़ी की और मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि बस में कोई सवार नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। 
विज्ञापन


मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार रात को एक प्राइवेट ट्रेवल एजेंसी की बस सूर्यनगर तरफ जा रही थी। बस ने सूर्यनगर चौकी को क्रॉस किया था कि बस में आग लग गई। बस चालक को आग लगने का पता नहीं चला।
विज्ञापन


राहगीरों ने बस चालक को आग लगने की जानकारी दी। बस चालक ने आनन फानन में बस को साइड लगाया और मौके से भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर एक दमकल पहुंची और आधे घंटे में आग पर काबू पाया। पुलिस बस के चेचिस नंबर के आधार पर यह पता कर रही है कि बस किसकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed