फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bus and tractor trolley collide at Fatehpur depot one passenger killed 22 injured

UP News: फतेहपुर डिपो की बस और ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर, एक यात्री की मौत, 22 घायल

Sat, 12 Nov 2022 03:11 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बछरावां (रायबरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, बछरावां (रायबरेली) Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 12 Nov 2022 03:11 AM IST
सार

थानाध्यक्ष जगदीश यादव ने बताया कि मामले की सूचना मिलने पर पुलिस घायलों को लेकर एंबुलेंस से अस्पताल पहुंची, जहां से गंभीर घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
Bus and tractor trolley collide at Fatehpur depot one passenger killed 22 injured
सीएचसी में इलाज के बाद जिला अस्पताल ले जाए गए गंभीर घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायबरेली के बछरावां कोतवाली क्षेत्र स्थित बांदा-बहराइच राजमार्ग पर नंदा खेड़ा गांव के पास रोडवेज बस व ट्रैक्टर ट्राली की आमने सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक बस यात्री की मौके पर मौत हो गई, जबकि 22 लोग घायल हो गए। इसमें से गंभीर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य के बछरावां और फिर वहां से जिला अस्पताल के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन

लखनऊ से मुसाफिरों को लेकर फतेहपुर डिपो की बस फतेहपुर जा रही थी। शुक्रवार की रात लगभग 9:00 बजे नंदा खेड़ा गांव के पास रोडवेज बस की ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ंत हो गई। हादसे में रोडवेज बस पर सवार अनुराग (28) पुत्र सोहनलाल, सचिन (22) पुत्र उमेशचंद्र, अजय कुमार (32) पुत्र सुरेंद निवासी खागा फतेहपुर, धर्मेंद्र (35) पुत्र राम सुंदर निवासी लालगंज लोनी, विमल कुमार (58) पुत्र सोमनाथ मिश्रा निवासी दयालुपुर लालगंज, आरके सिंह (58) पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी सूदन खेड़ा लालगंज, अल्पेश गौतम (29) पुत्र विजय प्रकाश निवासी फतेहपुर, सुरेंद्र कुमार (60) पुत्र ज्वाला प्रसाद निवासी फतेहपुर, सचिन कुमार (22) पुत्र विनय कुमार फतेहपुर, रजनीश (21) पुत्र मिथिलेश ऐहर लालगंज सहित अन्य 22 लोग घायल हुए हैं। कुछ लोगों ने निजी अस्पतालों में इलाज कराया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। अजय कुमार, विनोद कुमार, अल्पेश गौतम, सुरेंद्र कुमार की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे में उज्जवल मौर्य पुत्र सुरेश मौर्य (20 वर्ष) सिविल लाइन फतेहपुर की मृत्यु हो गई है। 

विज्ञापन

थानाध्यक्ष जगदीश यादव ने बताया कि मामले की सूचना मिलने पर पुलिस घायलों को लेकर एंबुलेंस से अस्पताल पहुंची, जहां से गंभीर घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि बस खचाखच भरी हुई थी और ट्रैक्टर ट्राली में ही ईटें लदी थीं। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। बस के चालक और परिचालक भी मौके पर नहीं मिले। दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed