फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   burning alive to lover, woman arrested

मरने से पहले प्रेमी का बयान, सुनीता ने तेल डालकर मुझे जलाया

Fri, 30 Oct 2015 09:36 AM IST
Updated Fri, 30 Oct 2015 09:36 AM IST
विज्ञापन
burning alive to lover, woman arrested

सनलाइट कॉलोनी थाना इलाके में प्रेमी ने महिला से पैसे वापस मांगे तो महिला ने प्रेमी पर केरोसिन का तेल डालकर जिंदा जला दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


सनलाइट कालोनी की सरायकालेखां चौकी पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ़्तार कर लिया है। पुलिस उससे पुछताछ कर रही है। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त मंदीप सिंह रंधावा के अनुसार सराय कालेखां पुलिस चौकी प्रभारी ललित कुमार को 27 अक्तूबर को ढाई बजे सूचना मिली थी कि नांगली रजापुर में स्थित यश गेस्ट हाउस में एक व्यक्ति जल गया है।
विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंची तो पता लगा कि एक महिला और एक पुरुष जले हैं और दोनों को पीसीआर वैन ने सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया है। अस्पताल में पहुंचकर पता लगा कि राजस्थान निवासी गाजनंद (53) को 100 फीसदी जली हालत में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफेद रंग की कार में घूम रही थी कातिल महिला

burning alive to lover, woman arrested

रिंकू उर्फ सुनीता अस्पताल में इलाज कराने के दौरान गायब हो गई है। पुलिस ने गजानंद का बयान लिया तो उसने कहा कि वह सुनीता के साथ गेस्ट हाउस में ठहरा हुआ था।


सुनीता ने उसके ऊपर तेल डालकर जला दिया। इलाज के दौरान गजानंद की मौत हो गई। हत्या का मामला दर्जकर तफ्तीश शुरू की। सुनीता की तलाश के लिए सनलाइट कॉलोनी थानाध्यक्ष ओपी लेखवाल व एसआई ललित कुमार की विशेष टीम बनाई गई।

पुलिस टीम को 29 अक्तूबर को सूचना मिली थी कि सुनीता सफेद रंग की कार में घूम रही है और सरायकालेखां लाइट सिग्नल के पास आएगी। पुलिस ने लाइट सिग्नल केपास घेराबंदी कर सुनीता को गिरफ्तार कर लिया।

दोनो के बीच हो गए थे अवैध संबंध

burning alive to lover, woman arrested

सुनीता ने बताया कि वह गजानंद के संपर्क में करीब चार-वर्ष पहले उस समय आई थी जब वह चांदनी चौक स्थित गौरीशंकर मंदिर आती थी। गजानंद मंदिर के बाहर पूजा का सामान बेचता था।


मुलाकात होने केबाद दोनों फोन पर बात करने लगे। दोनों के बीच अवैध संबंध हो गए। गजानंद सुनीता पर शादी के लिए दबाव बनाने लगा। गजानंद ने अपने गांव में करीब 18 लाख रुपये का प्लाट बेचा था।

इनमें से दस लाख सुनीता ने ले लिए थे। कुछ समय से सुनीता ने गजानंद का फोन उठाना बंद कर दिया था। इस पर गजानंद अलग-अलग नंबरों से फोन करके धमकाने लगा कि अगर उसने उसका फोन नहीं उठाया तो वह उसके पति को सब कुछ बता देगा।

इस वजह से सुनीता ने रची हत्या की साजिश

burning alive to lover, woman arrested

साथ में वह दस लाख रुपये भी वापस मांगने लगा था। वह उस पर शादी करने का दबाव बना रहा था। इस पर सुनीता ने गजानंद की हत्या की साजिश रच डाली।


वह यश गेस्ट हाउस में गजानंद से मिलने पहुंची। यहां पर जब गजानंद सो गया तो सुनीता ने केरोसिन तेल डालकर गजानंद को जला दिया। आग लगाने के बाद वह बाथरूम के रास्ते से बाहर निकल गई थी।

फिर आग लगने का शोर मचा दिया था। इसके बाद वह कमरे में उससे जुड़ा सामान लेने गई थी उसी समय वह जल गई थी। गेस्ट हाउस में कमरा लेते समय दोनों ने एक-दूसरे को पति-पत्नी बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed