{"_id":"670a6c79cca2ca6d2d0cab4f","slug":"bullies-beat-two-brothers-with-ax-and-rods-and-even-fired-shots-in-faridabad-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"'गोली मत मारो': कुत्ते को लेकर विवाद, दबंगों ने दो भाइयों को कुल्हाड़ी और रॉड से पीटा; चिल्लाती रही बेबस मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'गोली मत मारो': कुत्ते को लेकर विवाद, दबंगों ने दो भाइयों को कुल्हाड़ी और रॉड से पीटा; चिल्लाती रही बेबस मां
Sat, 12 Oct 2024 06:03 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 12 Oct 2024 06:03 PM IST
सार
फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में नशे में धुत पड़ोसी कुत्ते को भागने को लेकर नाराज हो गया। उसने अपने बेटे भाई व अन्यों को बुलाकर दोनों भाइयों पर कुल्हाड़ी और रॉड से हमला किया। बाद में आरोपी के बेटे ने हवाई फायरिंग भी की।
विज्ञापन
मां ने दबंगों से बचाई बेटों की जान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बल्लभगढ़ में स्पीड ब्रेकर पर गिरने के बाद बाइक सवार दो भाइयों को कुत्तों को भगाना काफी महंगा पड़ गया। इस बात से नशे में धुत पड़ोसी नाराज हो गया। उसने अपने बेटे भाई व अन्यों को बुलाकर दोनों भाइयों पर कुल्हाड़ी और रॉड से हमला किया। बाद में आरोपी के बेटे ने हवाई फायरिंग भी की। आरोपी जान से मारने की नियत से दोनों पर गोली चलाने ही वाले थे कि पीड़ितों की मां वहां पहुंच गई। उसने किसी तरह मिन्नतें कर बेटों की जान बचाई। बाद में मामले की सूचना पुलिस को दी। छानबीन के बाद तिगांव थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आससपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, गांव जुनेहड़ा रोड, तिगांव निवासी साहिल ने बताया कि उनका बदरौला रोड पर अधाना कार वाशिंग सेंटर है। दो अक्तूबर को उनके छोटे भाई सौरभ व मोहित वाशिंग सेंटर को बंद करके बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे। रास्ते में सड़क पर ब्रेकर होने की वजह से इनकी बाइक फिसल गई। जिसके बाद गली के कुत्ते इन दोनों पर भौंकने लगे। इस बीच पड़ोसी सुनील के घर से उनका कुत्ता भी भौंकने लगा। सौरभ और मोहित ने गली के कुत्तों को धमका कर भाग रहे। इसी बात पर अपने घर के दरवाजे पर नशे में धुत सुनील दोनों से गाली-गलौज कर मारपीट करने लगा। झगड़े के दौरान आरोपी ने अपने बेटे विशाल, भाई मोनू उर्फ मनोज व अन्य संजू को बुला लिया।
विज्ञापन
इन लोगों ने मिलकर दोनों भाइयों पर कुल्हाड़ी और रॉड से हमला कर दिया। आरोप है कि मनोज उर्फ मोनू घर से पिस्टल ले आया और उसने हवाई फायरिंग कर दी। इसके बाद आरोपी ने दोनों भाइयों पर पिस्टल तानकर उनको मारने का प्रयास किया। दोनों की मां को पता चला तो वह भागी-भागी वहां पहुंची। उसने मिन्नतें कर बेटों को गोली न मारने की बात की। बाद में आरोपी वहां से चले गए। इनके जाने के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से पुलिस को मामले में सुराग मिले हैं।
विज्ञापन