{"_id":"6911e9c31bb214f0ab0133b1","slug":"bullied-boys-strangle-e-rickshaw-driver-to-death-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-111843-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: धमकाने से परेशान लड़कों ने ई-रिक्शा चालक की गला घोंटकर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: धमकाने से परेशान लड़कों ने ई-रिक्शा चालक की गला घोंटकर की हत्या
विज्ञापन
भलस्वा डेयरी इलाके की घटना, वारदात में शामिल तीन नाबालिगों समेत पांच को पुलिस ने दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। भलस्वा डेयरी इलाके में धमकाने से परेशान कुछ लड़कों ने ई-रिक्शा चालक की गला घोंटकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त करण के रूप में हुई है। हमलावरों ने हत्या के बाद युवक पर बेरहमी से पत्थर से हमला कर उसका सिर कुचल दिया। पुलिस ने मृतक के दोस्त के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने वारदात में शामिल तीन नाबालिग समेत पांच आरोपियों को पकड़ लिया है।
डीसीपी हरेश्वर वी. स्वामी के अनुसार आठ नवंबर को करण को झगड़े में घायल हालत में अस्पताल लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। करण के दोस्त के अनुसार कुछ लड़के उसे ई-रिक्शा से जबरन अपने साथ ले गए थे। बाद में वह पाइपलाइन के पास गंभीर रूप से घायल मिला।
पुलिस टीम ने जांच कर आरोपियों की पहचान की और दबिश देकर उन्हें पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में दो बालिग समीर और सुलेमान शामिल हैं। समीर ने बताया कि मृतक अक्सर उन्हें धमकाता था, इसी रंजिश में काम के बहाने करण को बुलाकर वारदात को अंजाम दिया गया। नाबालिग आरोपियों की उम्र 14 से 16 वर्ष के बीच है।