{"_id":"5d8967448ebc3e014e27ffcf","slug":"bullets-fired-at-birthday-party-accused-arrested-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन की पार्टी में चलाईं गोलियां, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्मदिन की पार्टी में चलाईं गोलियां, आरोपी गिरफ्तार
Tue, 24 Sep 2019 06:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 24 Sep 2019 06:15 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
कृष्णा नगर इलाके में दोस्त की बर्थडे पार्टी में डांस करने के दौरान एक युवक ने पिस्टल निकालकर तीन राउंड हवाई फायर कर दिया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। लोगों ने मोबाइल से इसका वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल हो गई।
विज्ञापन
लोकल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान साहिल धामा (24) के रूप में हुई है। पुलिस उससे पूछताछ कर पिस्टल बरामद करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह परिवार के साथ घोंडली गांव में रहता है। गत 19 सितंबर को साहिल के दोस्त की बर्थडे पार्टी थी।
रात करीब 11.30 बजे चंद्र नगर, शास्त्री पार्क टी-प्वाइंट पर सभी दोस्त नाचने-गाने के दौरान शोरशराबा कर रहे थे। उसी दौरान साहिल ने अपनी पिस्टल निकालकर हवा में गोलियां चला दीं।
विज्ञापन