{"_id":"5f31eac28ebc3e3cda7340bf","slug":"bullet-stealing-gang-busted-in-delhi-two-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर्फ बुलेट चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर्फ बुलेट चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार
Tue, 11 Aug 2020 06:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 11 Aug 2020 06:18 AM IST
सार
- तिहाड़ जेल से मिला था बुलेट मोटरसाइकिल चुराने का आदेश
- गर्लफ्रेंड को प्रभावित करने और ऊंचे दामों पर बिकने के कारण बुलेट ही चुराते थे
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण जिले के स्पेशल स्टाफ ने रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपी सिर्फ बुलेट मोटरसाइकिल ही चुराते थे और बुलेट में भी रॉयल एनफील्ड ही चुराते थे। चोरी की मोटरसाइकिल बिकवाने वाले ने तिहाड़ जेल से मैसेज भिजवाया था वह बुलेट मोटरसाइकिल चुराते रहे वह जेल से बाहर आकर बिकवा देगा।
विज्ञापन
आरोपी महिला दोस्त को प्रभावित करने व रॉयल एनफील्ड के महंगे दामों पर बिकने के कारण ही चुराते थे। सीसीटीवी फुटेज के चलते आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़़े हैं।
विज्ञापन
दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर के अनुसार संगम विहार इलाके में बुलेट मोटरसाइकिल चुराने की वारदात हुई थी। घटनास्थल की सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो पता लगा कि दो युवक घटनास्थल के पास संदिग्ध हालत में घूम रहे हैं। स्पेशल स्टाफ में तैनात एसआई राहुल महाजन को नौ अगस्त को सूचना मिली थी कि दो वाहन चोर बांध रोड, नेबसराय में कूड़ेघर के पास आएंगे।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर गिरीश कुमार की देखरेख में एसआई राहुल कुमार और एएसआई अनिल ने घेराबदी की और बुलेट मोटरसाइकिल पर घूम रहे दो वाहन चोर तिगड़ी निवासी विशाल(23) व संगम विहार निवासी गौतम(19) को पकड़ लिया। इनके कब्जे से चोरी की छह और रॉलय एनफील्ड मोटरसाइकिल बरामद की गईं।
गौतम पेश से मोटर मेकेनिक है। वह बिना चाबी के ही बुलेट मोटरसाइकिल को मिनटों में चुरा लेता था। चोरी की मोटरसाइकिल को ये संगम विहार निवासी अमित सिंह उर्फ गब्बर के जरिए बेचते थे। अमित सिंह 18 जुलाई, 20 को गिरफ्तार हो गया था।
अमित ने इनको तिहाड़ जेल से मैसेज भिजवाया था कि वह मोरसाइकिल चुराते रहे। वह जल्द ही जेल से बाहर आकर बिकवा देगा। चोरी की दूसरी मोटरसाइकिल 10 से 15 हजार में बिकती है, जबकि बुलेट 25 से 30 हजार में बिकती है। इसलिए ये बुलेट चुराते थे।