फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bulldozers likely to run at many places in delhi

कार्रवाई: राजधानी में कई जगहों पर आज चल सकता है बुलडोजर, अधिकारियों पर बनाया जा रहा दबाव

Mon, 25 Apr 2022 08:11 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 25 Apr 2022 08:11 AM IST
सार

पूर्वी दिल्ली नगर निगम और दक्षिण दिल्ली नगर निगम के महापौर अपने-अपने इलाके में बुलडोजर चलवाने के लिए अधिक उतावले हो चुके है। आज कई इलाके में बुलडोजर चलाने के निर्देश दिए है।

विज्ञापन
Bulldozers likely to run at many places in delhi
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीनों नगर निगमों के महापौर और भाजपा नेता एक समुदायों के इलाकों में बुलडोजर चलवाने के लिए अधिकारियों पर निरंतर दबाव बनाए हुए है। इतना ही नहीं, तीनों महापौर बुलडोजर चलाने के लिए अधिकारियों को कालोनियों के नाम भी बता रहे है। उधर जहांगीरपुरी में बुलडोजर चलने के मामले में निशाने पर आने के बाद अधिकारी कदम फूंक-फूंककर रख रहे है। 
विज्ञापन


वह बुलडोजर चलाने में रूचि लेने के बजाए लोगों से स्वयं ही अतिक्रमण हटाने की अपील कराने लग गए है। हालांकि तीनों नगर निगम ने सोमवार को कुछ इलाकों में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को अंजाम देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


पूर्वी दिल्ली नगर निगम और दक्षिण दिल्ली नगर निगम के महापौर अपने-अपने इलाके में बुलडोजर चलवाने के लिए अधिक उतावले हो चुके है। वह तीन दिन से बुलडोजर चलवाने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक करने के अलावा सार्वजनिक तौर पर बयान दे रहे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिलचस्प बात यह है कि कुछ समय पहले तक सभी दलों के नेता अतिक्रमण हटाने और तोड़फोड़ करने का विरोध करते थे। इस मामले में वे सदन एवं तमाम समितियों की बैठक में इस तरह की कार्रवाई करने पर अधिकारियों की खिंचाई करते थे।

पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने महापौर के दबाव के मद्देनजर कई इलाकों में लोगों से स्वयं अतिक्रमण हटाने की अपील की है। इस दौरान लोगों को चेतावनी भी दी कि उनकी ओर से अतिक्रमण नहीं हटाने की स्थिति में उन्हें बुलजोडर चलाना पड़ेगा। पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने सीलमपुर, मुस्तफाबाद, सीमापुरी, गीता कालोनी, कृष्णा नगर, पटपड़गंज, नंद नगरी, खुरेजी, लक्ष्मी नगर, मंडावली, जगतपुरी, करावल नगर आदि इलाके में लोगों से अतिक्रमण हटाने की अपील की है।

उधर दक्षिण दिल्ली नगर निगम के महापौर मुकेश सूर्यान संगम विहार, ओखला, मदनगीर, मादीपुर, डाबड़ी, शाहीन बाग, बटला हाउस, जामिया नगर, अंबेडकर नगर, महरौली आदि जगहों पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने में जोर दे रहे है। इस संबंध में उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक भी की है। उन्होंने सोमवार से इलाके में बुलडोजर चलाने के निर्देश दिए है। 

उत्तरी दिल्ली नगर निगम की ओर से सोमवार को सदर बाजार, चांदनी चौक, रोहिणी आदि इलाकों में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने की संभावना है। नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार वह अतिक्रमण के खिलाफ नियमित तौर पर अभियान चलाते है। वह इलाकों का मुआयना करने के बाद अतिक्रमण हटाते है। 

इसके अलावा कोर्ट के निर्देश पर अतिक्रमण हटाया जाता है। इस कड़ी में आगामी दिनों के दौरान कई इलाकों में अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस बल मांगा गया है। वह पुलिस बल मिलने पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed