{"_id":"5face40ccec2d66cbe2a6f07","slug":"bulandshahr-two-men-call-neighbor-from-home-then-shot-him-dead-in-front-of-his-father-then-ran-away-all-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहरः घर से बुलाकर पिता के सामने ही बेटे की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहरः घर से बुलाकर पिता के सामने ही बेटे की गोली मारकर हत्या
Thu, 12 Nov 2020 12:58 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 12 Nov 2020 12:58 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर मुआयना करते पुलिस अधिकारी(फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर के सिकंदराबाद के मोहल्ला खत्रीवाड़ा में गुरुवार की सुबह दो युवकों ने पड़ोसी रामवीर 32 वर्ष पुत्र सोहनलाल को दुकान से सामान देने के बहाने बाहर बुलाया। घर से बाहर निकलते ही दोनों युवकों ने उसके पिता के सामने ही उसके सर में तमंचा सटाकर गोली मार दी।
विज्ञापन
सीधे सिर में गोली लगने से रामवीर की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना पर सीओ नम्रता श्रीवास्तव, कोतवाल दीक्षित कुमार त्यागी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की है।