फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bulandshahr stone pelting firing and claash in two groups six injured

बुलंदशहरः सुबह-सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा मोहल्ला, दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, छह घायल

Sat, 05 Sep 2020 12:22 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 05 Sep 2020 12:22 PM IST
विज्ञापन
Bulandshahr stone pelting firing and claash in two groups six injured
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
अनूपशहर के मोहल्ला गदियाना में एक ही समुदाय के दो पक्षों में पहले से चली आ रही आपसी रंजिश के चलते शनिवार सुबह फायरिंग व पथराव की वारदात हुई है। जिसमें एक पक्ष से चार लोग हाजी बुंदू खां, शमशुद्दीन, नसीम व हपीज खां तथा दूसरे पक्ष से मुकीम व समीर घायल हुए हैं।
विज्ञापन


घायलों में से दोनों पक्ष के एक-एक लोग शमशुद्दीन व समीर को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। फायरिंग की सूचना पर पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा। घायलों को अस्पताल भिजवाया है।
विज्ञापन


दोनों पक्षों से अभी तहरीर नहीं आयी है। पुलिस मौके पर तैनात है। फायरिंग व पथराव में शामिल लोगों की तलाश में जुटी है। प्रथमदृष्टया पुलिस वारदात के पीछे वर्चस्व की लड़ाई मान रही है। थाना प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले की गहनता से जांच पड़ताल जारी है। तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed