फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bulandshahr man murdered for asking debts back

बुलंदशहरः उधार पैसे वापस मांगने को लेकर फावड़े से मारकर कर दी हत्या

Tue, 05 May 2020 04:11 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 05 May 2020 04:11 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr man murdered for asking debts back
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

स्याना कोतवाली क्षेत्र के गांव महाव में सोमवार देर रात एक किसान की उधार की रकम वापस मांगने को लेकर हत्या कर दी गई। बताया गया कि आरोपी युवक ने फरसे से किसान पर वार कर हत्या को अंजाम दिया है।

विज्ञापन


मृतक किसान के जीजा दिनेश सिंह चौधरी निवासी ग्राम लछोई थाना जहांगीराबाद ने कोतवाली पर तहरीर देकर बताया कि सोमवार की रात्रि मेरी पत्नी का भाई विनोद कुमार (42) अपनी बहन सुशीला देवी व मां प्रकाशवति के साथ अपने खेतों से घर वापस आ रहा था।
विज्ञापन


रास्ते में पहले से ही महाव निवासी कौशेंद्र पुत्र हरेंद्र फावड़ा लेकर खड़ा था। कौशेंद्र ने विनोद को रास्ते में रोककर कहा कि जो मैंने तुमसे पांच हजार रुपय उधार लिए थे उसके बारे में तुमने मेरे पिता से क्यों बताया। आरोप है कि जिसके बाद आरोपी कौशेंद्र ने विनोद पर फावड़े से हमला कर दिया। जिसमें विनोद की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही सीओ मनीष यादव, कोतवाली प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। कोतवाल ने बताया कि मृतक के जीजा की तहरीर पर आरोपी कौशेंद्र के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम बनाकर दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed