{"_id":"5f7449dc76334a1e9c7f3f3e","slug":"bulandshahr-gulaothi-police-station-incharge-allegedly-assaulted-woman-police-constable-ssp-orders-probe","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलावठी थाना प्रभारी पर महिला आरक्षी ने लगाए गंभीर आरोप, आरोपी कर रहा था शारीरिक-मानसिक शोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलावठी थाना प्रभारी पर महिला आरक्षी ने लगाए गंभीर आरोप, आरोपी कर रहा था शारीरिक-मानसिक शोषण
Wed, 30 Sep 2020 02:33 PM IST
पूजा त्रिपाठी
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 30 Sep 2020 02:33 PM IST
सार
- पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने राजपत्रित महिला अधिकारी को सौंपी जांच
- बोले, दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ की जाएगी कार्रवाई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बुलंदशहर के महिला थाने पर तैनात महिला आरक्षी ने गुलावठी थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही पीड़िता ने एसएसपी को शिकायत पत्र सौंपकर कार्यवाही करने की मांग की है। जिस पर एसएसपी ने एक महिला राजपत्रित अधिकारी को मामले की जांच सौंपी है, साथ ही जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार वर्तमान में महिला थाने पर तैनात एक महिला कांस्टेबल ने मंगलवार को एसएसपी को शिकायती पत्र भेजा। जिसमें उसने बताया कि पूर्व में जुलाई 2017 से जुलाई 2020 तक उसकी तैनाती गुलावठी थाने में थी। वर्तमान में गुलावठी थाने पर तैनात निरीक्षक की तैनाती फरवरी 2020 में हुई थी।
विज्ञापन
आरोप है कि उक्त निरीक्षक तैनाती के कुछ दिनों बाद से ही पीड़िता से छेड़छाड़ कर रहा था। साथ ही पीड़िता का मानसिक शोषण भी किया जा रहा था। पूर्व में जब पीड़िता ने शिकायत करने की बात कही तो उसे धमकाकर शांत कर दिया गया। साथ ही उसका बीते दिनों तबादला महिला थाने में करा दिया गया है।
विज्ञापन
पीड़िता ने मामले में एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। महिला उनके सामने पेश नहीं हुई है । जांच में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।