फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bulandshahr friends killed man for seven lakh rupees ransom slit throat throw in well near his house police probing 2 accused arrested

सात लाख की फिरौती न मिलने पर युवक के दोस्त ही बने कातिल, गला रेतकर कुएं में फेंका शव

Sat, 07 Nov 2020 11:52 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 07 Nov 2020 11:52 AM IST
विज्ञापन
Bulandshahr friends killed man for seven lakh rupees ransom slit throat throw in well near his house police probing 2 accused arrested
बुलंदशहर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बुलंदशहर देहात कोतवाली की नई मंडी चौकी क्षेत्र के गांव इमलिया निवासी युवक की उसके दोस्तों ने ही फिरौती न मिलने पर गला रेत कर हत्या कर दी। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। जानकारी के अनुसार नई मंडी चौकी क्षेत्र के गांव इमलिया निवासी राजेंद्र की स्याना अड्डा क्षेत्र में परचून की दुकान है।

विज्ञापन


बताया गया कि शुक्रवार को भी वह अपनी दुकान पर मौजूद था। दोपहर को करीब 2:00 बजे उसके दोस्त भरत व अंकुश दुकान पर पहुंचे और उसे अपने साथ पार्टी करने की बात कहकर साथ ले गए थे। जिसके बाद देर रात तक राजेंद्र लापता रहा।
विज्ञापन


इस दौरान आरोपियों ने उसके परिजनों से सात लाख रुपये की फिरौती की मांग की थी। रुपये ना मिलने पर आरोपियों ने उसकी हत्या कर शव को गांव के निकट स्थित एक कुएं में फेंक दिया था। पुलिस ने देर रात शव बरामद कर लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं शनिवार सुबह दोनों नामजद आरोपी दोस्तों को दबोच लिया गया है। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले का राज फाश कर दिया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed