{"_id":"5e69ff918ebc3ea4b84cbf62","slug":"bulandshahr-bhim-army-chief-chandrashekhar-meet-2-youth-were-beaten-in-cow-slaughtering-suspicion","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहरः गोकशी के शक में पिटे दो युवकों से मिलने पहुंचे भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहरः गोकशी के शक में पिटे दो युवकों से मिलने पहुंचे भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर
Thu, 12 Mar 2020 02:53 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 12 Mar 2020 02:53 PM IST
विज्ञापन
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर
- फोटो : amar ujala
भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आज बुलंदशहर के सिकंदराबाद पहुंचे जहां उन्होंने गोकशी के शक में मारपीट के शिकार हुए दो युवकों से मुलाकात की। चंद्रशेखर ने पीड़ित परिवारों को पूरी तरह न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
चंद्रशेखर ने आरोपियों पर एनएसए के तहत कार्रवाई की मांग की है। चंद्रशेखर के साथ दर्जनों कार्यकर्ता भी मौके पर मौजूद रहे। चंद्रशेखर ने भाजपा पर निशाना साधते हुए पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
बुलंदशहर के सिकंदराबाद में दो मार्च को गोकशी के शक में दो युवकों की बुरी तरह पिटाई की गई थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद यह मामला राजनीतिक हो गया।
विज्ञापन