फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bulandshahr accident news two died on spot and three injured

बुलंदशहर: बाइक की टक्कर में दो महिलाओं की मौत, तीन घायल

Sun, 23 Feb 2020 11:56 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 23 Feb 2020 11:56 AM IST
विज्ञापन
Bulandshahr accident news two died on spot and three injured
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला

बुलंदशहर के गुलावठी थाना क्षेत्र के गांव देवली के पास सिकंदराबाद गुलावठी रोड पर शनिवार देर रात करीब 11 बजे दो बाइक आमने-सामने टकरा गई। जैसे ही दोनों बाइक पर सवार लोग सड़क पर गिरे तो पीछे से आ रहे तीसरे वाहन ने दो महिलाओं समेत चार लोगों को कुचल दिया। घटना में दो महिलाओं समेत तीन की मौत हो गई।

विज्ञापन


हादसे की सूचना पर जिलाधिकारी रविंद्र सिंह व एसएसपी जिला अस्पताल पहुंचे और तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। वहीं घायलों को बेहतर उपचार के लिए पुलिस के साथ मेरठ रेफर किया गया। घायलों की भी हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन


घटना के वक्त धौलाना निवासी साजिद पत्नी निशा के साथ एक बाइक पर सवार थे। दोनों बुलंदशहर से मेरठ की तरफ जा रहे थे। वहीं सोहनपुर निवासी जाहिद, आबिद और रूबी दूसरी बाइक पर सवार होकर मेरठ की तरफ जा रहे थे। गुलावठी थाना क्षेत्र के गांव देवल के पास दोनों में टक्कर हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निशा और रूबी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साजिद, आबिद और जाहिद गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को गुलावठी थाना प्रभारी सचिन मलिक ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान साजिद की भी मौत हो गई। जाहिद की हालत को गंभीर देखते हुए हायर मेडिकल सेंटर मेरठ रेफर किया गया। 

मृतकों के परिजन भी रात में ही जिला अस्पताल पहुंचे। डीएम और एसएसपी ने जिला अस्पताल पहुंचकर परिजनों को जाहिद को बेहतर उपचार दिलाने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed