फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   builders buyers fights on plot and property

बदल गया बिल्डर, खरीदारों को नहीं पता

Fri, 16 Jun 2017 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 16 Jun 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
builders buyers fights on plot and property
इमारतें - फोटो : अमर उजाला

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिल्डर प्रोजेक्ट की एक और बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। शुभकामना बिल्डर ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट में प्रोजेक्ट लांच कर खरीदारों की बुकिंग कर ली। बाद में कंपनी बोर्ड के निदेशक बदल गए। नए निदेशक को लेन-देन का हिसाब भी नहीं मिला, जिससे प्रोजेक्ट के साथ ही खरीदारों का पैसा भी फंसता दिख रहा है। 

विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की पहल पर बुधवार को बिल्डर और खरीदारों की बैठक हुई, जिसमें यह बात सामने आई। खरीदारों को पजेशन देने के सवाल पर कंपनी के मौजूदा निदेशकों ने बताया कि कंपनी के पूर्व के निदेशकों से खरीदारों का पूरा ब्योरा नहीं मिल सका। खरीदारों से कितना पैसा मिला है, कितना और मिलना है। प्राधिकरण का कितना बकाया है। इसलिए अभी पजेशन की तिथि देने में असमर्थ हैं। 
विज्ञापन


इस पर प्राधिकरण के एसीईओ जनार्दन और वरिष्ठ प्रबंधक अरविंद मोहन सिंह ने नाराजगी जताते हुए कहा कि खरीदारों को इससे मतलब नहीं है कि आपकी कंपनी के बोर्ड के निदेशक पहले कौन थे और अब कौन हैं। आपसी विवाद को हल करके 10 दिन में रिपोर्ट सबमिट करें कि प्रोजेक्ट को कैसे और कब तक पूरा करेंगे। यह प्रोजेक्ट 2011 में लांच किया गया था। करीब 250 खरीदारों का पैसा लगा है। अभी तक निर्माण अधूरा है। प्राधिकरण ने रिपोर्ट सबमिट न करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़कें बनाने के विकल्प पर मंथन
ग्रेटर नोएडा। एनजीटी से रोक के चलते हॉटमिक्स प्लांट बंद हैं। इससे बिटुमिनस नहीं मिल पा रहा। सड़कें रिपेयर करने में प्राधिकरण को दिक्कत हो रही है। कई जगह आवंटियों को इसलिए प्लॉट पर पजेशन नहीं दिया जा रहा, क्योंकि वहां पर सड़कें नहीं बनी हैं। प्राधिकरण के सीईओ देबाशीष पांडा ने बिटुमिनस का विकल्प तलाशने को कहा है, ताकि सड़कें बनाई जा सकें। इसके लिए सलाहकार की भी मदद ली जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed