फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Budget has given a new identity to the Orange Economy: Kapil Mishra

बजट ने ऑरेंज इकोनॉमी को दी नई पहचान : कपिल मिश्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 09:08 PM IST
विज्ञापन
-इन्फ्लुएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स देश की सॉफ्ट पावर, पहली बार बजट में खास फोकस
विज्ञापन

-मंत्री ने कहा, दिल्ली का युवा अब नौकरी देने वाला बनेगा

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। कला, संस्कृति और भाषा मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि बजट देश की ऑरेंज इकोनॉमी को मजबूती देता है। भारत की सॉफ्ट पावर को वैश्विक पहचान दिलाने की नींव रखता है। इससे कंटेंट क्रिएटर्स, डिजिटल इन्फ्लुएंसर्स और युवाओं को नई दिशा मिलेगी। दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित संवाद कार्यक्रम में मंत्री ने प्रमुख सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स से सीधे बातचीत की। उन्होंने कहा कि पहली बार बजट में क्रिएटिव इकोनॉमी पर गंभीरता से ध्यान दिया गया है। डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, बौद्धिक संपदा सुरक्षा और कंटेंट आधारित रोजगार के नए रास्ते खुल रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा अब केवल नौकरी ढूंढने वाले नहीं, बल्कि नौकरी पैदा करने वाले बन रहे हैं। स्टार्टअप और नवाचार को बढ़ावा देने से देश का आत्मविश्वास बढ़ा है। बजट अगले 25 वर्षों के विकसित भारत के रोडमैप की नींव है। इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग के लिए 40 हजार करोड़ रुपये, 15 हजार स्कूलों और 500 कॉलेजों में एनीमेशन व कंटेंट क्रिएटर लैब, बायोफार्मा शक्ति योजना और छोटे उद्योगों के लिए 10 हजार करोड़ का फंड युवाओं के लिए बड़े अवसर लेकर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article