फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Budget-2025-26: Policing will be better... improvement will be seen in jails

Budget-2025-26 : बेहतर होगी पुलिसिंग... जेलों में दिखेगा सुधार, बंदियों के लिए भी है बजट में प्रावधान

Sun, 02 Feb 2025 02:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 02 Feb 2025 02:20 AM IST
सार

हर साल आम बजट में दिल्ली पुलिस के लिए कुछ न कुछ खास रहता ही है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए केंद्रीय बजट में दिल्ली पुलिस को कुल 11931.66 करोड़ की राशि आवंटित की गई है।

विज्ञापन
Budget-2025-26: Policing will be better... improvement will be seen in jails
demo - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली पुलिस राष्ट्रीय राजधानी में कानून व्यवस्था बनाए रखने और उसको लागू करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसके अलावा शहर के यातायात प्रबंधन की जिम्मेदारी भी पुलिस के हवाले है। यही वजह है कि हर साल आम बजट में दिल्ली पुलिस के लिए कुछ न कुछ खास रहता ही है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए केंद्रीय बजट में दिल्ली पुलिस को कुल 11931.66 करोड़ की राशि आवंटित की गई है।

विज्ञापन


इसमें 616.03 करोड़ रुपये पुलिस कार्यालय, भवन और आवासीय परिसर जैसी परियोजनाओं के लिए खर्च किए जाएंगे। वर्ष 2024-25 के मुकाबले इस बार चार फीसदी यानी 464 करोड़ रुपये अतिरिक्त का प्रावधान किया गया है। पिछली बार आम बजट में दिल्ली पुलिस को 11467.62 करोड़ की राशि मिली थी।
विज्ञापन


24-25 में कार्यालय, भवन और आवासीय परिसर के लिए 447 करोड़ का प्रावधान गिया गया था। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2025-26 के आम बजट में इंफ्रा के लिए अलग से 327.50 करोड़ का प्रावधान किया गया। 616.03 करोड़ की बाकी रकम को दूसरे प्रोेजेक्ट में इस्तेमाल किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नए बजट के प्रावधानों से बेहतर पुलिससिंग में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेलों में होगा सुधार
यूरोप की तरह भारत की जेलों में सुधार को लेकर केंद्र सरकार काफी गंभीर है। यही वजह है कि देशभर की जेलों के आधुनिकीकरण के लिए आम बजट में इस बार 300 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। वर्ष 2024-25 में यह राशि महज 75 करोड़ थी। इस साल इसे 225 करोड़ बढ़ा दिया गया है। बता दें कि इसका सीधा फायदा दिल्ली की जेल में बंद कैदियों को मिलेगा। राजधानी में तीन जेल तिहाड़, मंडोली और रोहिणी है। यहां फिलहाल करीब 19430 कैदी बंद हैं।

गरीब कैदियों की मदद का बजट भी बढ़ा...
जेल में बंद बंद जो कैदी सजा के दौरान जुर्माना या जमानत की राशि नहीं भर पाते हैं, उन कैदियों के लिए भी बजट में 5 करोड़ का प्रावधान किया गया है। वर्ष 2024-25 में यह राशि महज एक करोड़ रुपये थी। इस साल इसे चार करोड़ रुपये बढ़ा दिया गया है। इससे सीधे तौर पर गरीब कैदियों को मदद मिलेगी।

फॉरेंसिक इंफ्रा के लिए 250 करोड़...
अपराध होने के बाद आरोपी को उसके मुकाम तक पहुंचने के लिए फॉरेंसिक लैब महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहीं हैं। इसकी मदद से अपराधियों के खिलाफ सबूत इकट्ठा करने में मदद मिलती है। यही वजह है कि आज बजट में फॉरेंसिक इंफ्रा के लिए इस बार 250 करोड़ का प्रावधान किय गया है। इसमें 212 करोड़ रुपये, लैब,भवन दफ्तर व दूसरे कामों के लिए इस्तेमाल किए जाएंगे। पिछली बार फॉरेंरसिक इंफ्रा के लिए कुल 44.06 करोड़ का प्रावधान किया गया था।


सीसीटीएनएस के लिए 587 करोड़...
क्राइम एंड क्रिमनल ट्रेकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम (सीसीटीएनएस) के लिए इस बार 587.97 करोड़ का प्रावधान किया गया है। वर्ष 2024-25 में यह राशि महज 160.12 करोड़ रुपये थी। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह राशि तमाम राज्यों के क्रिमनल डाटा और ट्रेकिंग नेटवर्क को मजबूत करने में इस्तेमाल की जाएगी। दिल्ली-एनसीआर और आसपास के सभी राज्य सीसीटीएनएस के जरिए एक दूसरे से जुड़े हुए हैं, वहां वह तमाम सूचनाएं एक दूसरे से शेयर करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed