फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Budget 2016: buying first home, you will get fifty thousand off on intrest of home

पहला घर खरीदने वालों को वित्त मंत्री की सौगात, मिलेगी ये छूट

Mon, 29 Feb 2016 02:11 PM IST
Updated Mon, 29 Feb 2016 02:11 PM IST
विज्ञापन
Budget 2016: buying first home, you will get fifty thousand off on intrest of home

दिल्ली से सटा एनसीआर क्षेत्र देश का रियल एस्टेट हब माना जाता है। ऐसे में अपना पहला घर खरीदने वालों को वित्त मंत्री अरुण जेटली ने एक बड़ी सौगात दी है।

विज्ञापन


हालांकि इसके लिए एक शर्त भी है लेकिन अगर आप उस शर्त को पूरा करते हैं तो पहला घर खरीदना अब एनसीआर वासियों के लिए कुछ किफायती जरूर हो गया है।

बता दें कि आज अरुण जेटली ने वर्ष 2016-17 का आम बजट पेश किया जिसमें उन्होंने प्रस्ताव रखा है कि पहला घर खरीदने वालों को ब्याज की राशि में 50000 रुपए की छूट मिलेगी। हालांकि ये छूट उन्हें मिलेगी जिनका घर 50 लाख से कम का होगा।

विज्ञापन

50 लाख का होगा घर तो मिलेगी छूट

Budget 2016: buying first home, you will get fifty thousand off on intrest of home

गौरतलब है कि जिन लोगों का पहला घर 50 लाख से ज्यादा का होगा उन्हें ब्याज में किसी तरह की छूट नहीं मिलेगी। इस तरह से देखा जाए तो यह छूट बहुत ज्यादा नहीं है।

वहीं दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष ‌सिसोदिया ने बजट को लेकर अपनी पहली प्रतिक्रिया में कहा है कि दिल्ली के साथ इस बजट में वित्तीय अन्याय जारी है। सेंट्रल टैक्स में उसकी हिस्सेदारी नहीं बढ़ाई गई।

घर खरीदने पर तो छूट सरकार ने दे दी पर गाड़ियां महंगी कर दी हैं। बता दें कि बजट पेश करते हुए जिन चीजों को सरकार ने महंगा किया उनमें कारें भी हैं और दिल्ली-एनसीआर के लोग कारों के बहुत शौकीन हैं।

ऐसे में दिल्ली-एनसीआरवासियों को कार महंगी होने से नकुसान हुआ है। ऐसा नहीं है कि सिर्फ बड़ी कारें महंगी हुई हैं सरकार ने छोटी कारें भी महंगी कर दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed