{"_id":"36a646799074e7423398e1c4f3770dc5","slug":"buddha-statue-at-the-public-fragmented-uproar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुद्ध प्रतिमा खंडित होने पर लोगों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुद्ध प्रतिमा खंडित होने पर लोगों का हंगामा
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 25 Dec 2014 01:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीनागढी स्थित बुद्ध विहार में लगी बुद्ध प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने पत्थरबाजी कर खंडित कर दिया। पुजारी पर भी पत्थर फेंके। इससे नाराज लोगों ने हंगामा कर विरोध जताया।
विज्ञापन
माहौल खराब होने से डर से आनन-फानन में सिहानी गेट पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत किया। पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने जल्द ही नई प्रतिमा स्थापित करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना मंगलवार देर रात की है। अज्ञात लोगों ने पत्थरबाजी कर प्रतिमा को खंडित कर दिया। अंदर सो रहे पुजारी अचानक हुई पत्थरबाजी के बाद जाग गए और बाहर आकर देखा तो असमाजिक तत्वों ने उन पर भी पत्थर फें के।
विज्ञापन
इसकी सूचना बुधवार सुबह जैसे लोगों को मिली, वे जमा हो गए। हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर जिलाधिकारी विमल कुमार शर्मा, एसपी सिटी शिव हरि मीणा और सीओ द्वितीय रणविजय सिंह मौके पर पहुंचे।
लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। बौद्ध धर्म केलोगों ने सिहानी गेट कोतवाली मे अज्ञात लोगों के खिलाफ बुद्ध प्रतिमा खंडित कर दी। अधिकारियों ने जल्द ही नई प्रतिमा स्थापित करने का आश्वासन दिया है।