{"_id":"63c1dd279e6da23fe17b9337f503b0dc","slug":"brother-sold-sisters-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चचेरे भाई ने बेंच दी बहनें, धरने पर बैठा पिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चचेरे भाई ने बेंच दी बहनें, धरने पर बैठा पिता
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 08 May 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इकोटेक थानाक्षेत्र के एक गांव से दो सगी बहनों को उनका चचेरा भाई बहला-फुसलाकर ले गया था और तवायफ को बेच दिया था। उनकी सकुशल बरामदगी की लेकर बृहस्पतिवार को पीड़ित पिता और परिवार के अन्य सदस्य एसएसपी ऑफिस में धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
एसएसपी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही दोनों बच्चियों को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा। उधर, पुलिस की तीन टीमें दिल्ली और तीन नेपाल में बच्चियों और आरोपी महिला की तलाश कर रही हैं।
विज्ञापन
19 अप्रैल को इकोटेक थानाक्षेत्र के एक गांव से तीन और चार वर्षीय दो सगी बहनों को उनका चचेरा भाई बहाने से ले गया था और दिल्ली में एक तवायफ को 15 हजार रुपये में बेचकर वहां से भाग गया था।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया तो उसने बताया कि जीबी रोड के पास एक महिला को उसने दोनों बच्चियों को बेचा था। अब पुलिस तवायफ और बच्चियों की तलाश में है।
बताया जा रहा है कि महिला ने दोनों बच्चियों को नेपाल के किसी व्यक्ति को बेच दिया है। बृहस्पतिवार को पीड़ित परिजन एसएसपी डॉ. प्रीतिंदर सिंह के ऑफिस पर सुबह करीब 9 बजे धरने पर बैठ गए। करीब 10 बजे एसएसपी ने उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही दोनों बच्चियों को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।