फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Brother in law accused of dushkarm a married woman in Palwal s Hathin

ससुराल की वो काली रात: अकेला देख जेठ ने बहू को पकड़ा... चाह कर भी नहीं चिल्ला सकी वो, फिर लांघी हर मर्यादा

Tue, 24 Dec 2024 05:37 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, हथीन (पलवल)
संवाद न्यूज एजेंसी, हथीन (पलवल) Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 24 Dec 2024 05:37 PM IST
सार

Haryana Crime News Today: विवाहिता का आरोप है कि एक जब उत्पीड़न करके भी मन नहीं भरा तो एक दिन उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद पीड़िता ने थाना में केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन
Brother in law accused of dushkarm a married woman in Palwal s Hathin
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के पलवल जिले के हथीन के एक गांव की निवासी विवाहिता को ससुराल पक्ष की ओर से अधिक दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करना का मामला सामने आया है। आरोप है कि ससुराल वालों ने उसकी पिटाई की और उसके जेठ पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। हथीन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव निवासी विवाहिता ने केस दर्ज कराया है कि उसके पिता की मौत हो चुकी है। उसके ससुराल वाले अधिक दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते हैं। शादी के बाद से उसका पति, जेठ, ससुर, सास, जेठानी एवं ननद मारते पीटते और तरह तरह से उत्पीड़न करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि एक दिन रात में उसे अकेली देखकर मौका पाकर उसके जेठ ने पकड़ लिया। उसने शोर मचाया तो जेठ ने जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। इस बारे में ससुराल वालों को बताया तो ससुराल वालों ने कहा कि यदि इस बारे में बताया तो जान से मार देंगे।

विज्ञापन

इसके बाद भी ससुराल वाले उसका उत्पीड़न करते रहे। एक दिन पीड़िता को घर से निकाल दिया। इसके बाद पीड़िता ने थाना में केस दर्ज कराया। जान से मारने की धमकी से विवाहिता भयभीत है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed