फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Broken lockdown even after hardening

सख्ती बरतने के बाद भी टूटा लॉकडाउन, पुलिस करती रही गुहार पर नहीं माने लोग

Mon, 30 Mar 2020 05:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 30 Mar 2020 05:26 AM IST
विज्ञापन
Broken lockdown even after hardening
आनंद विहार बस अड्डा - फोटो : अमर उजाला

आनंद विहार और कौशांबी बस अड्डे पर शनिवार देर रात जमा लोगों की भारी भीड़ रविवार सुबह खत्म हो गई लेकिन लॉकडाउन तोड़कर लोगों का पलायन जारी रहा।  शनिवार रात यहां करीब 15,000 लोग मौजूद थे।

विज्ञापन


इन सभी को उत्तर प्रदेश और बिहार में अपने गांव जाना था। इन लोगों को यूपी रोडवेज की बसों के माध्यम से इनके गांव भेज दिया गया है। इनमें से काफी लोगों को गाजियाबाद के लाल कुआं भेज दिया गया था। वहां से बसें इन्हें उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में पहुंचा रही हैं।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक एके सिंह ने बताया कि शनिवार रात तक जो लोग कौशांबी बस डिपो में मौजूद थे, उन्हें रोडवेज की करीब 800 बसों से विभिन्न जिलों में भेजा गया है। उन्होंने बताया कि शनिवार देर रात कौशांबी बस अड्डे से बसों का संचालन रोक दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद यहां से लोगों को गाजियाबाद के लाल कुआं भेजा गया था। गौरतलब है कि शनिवार को आनंद विहार बस अड्डे से लेकर कौशांबी बस अड्डे तक कई किलोमीटर तक लोगों की लाइन लग गई थी। ये सभी उत्तर प्रदेश में अपने-अपने गांव जाना चाहते थे।

अब लाल कुआं से भेजा जा रहा उनके गांव
गाजियाबाद के लाल कुआं से दिल्ली के प्रवासी कामगारों को बसों में बैठाकर उनके गांव की ओर रवाना किया जा रहा है। लाल कुआं पर मौजूद एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कौशांबी बस अड्डे से रात के बाद बसों का संचालन रोक दिया गया था। रविवार सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक 600 बसों के माध्यम से करीब 40,000 लोगों को उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों की ओर रवाना कर दिया गया है।

पैदल थक गए तो धौला कुआं पर डाला डेरा 

दोपहर बाद 3.30 बजे का वक्त, धौला कुआं पर लॉकडाउन के छठे दिन रविवार को भी 40-50 लोग अपने घरों का रुख करने की तैयारी में दिखे। उत्तर प्रदेश के बहराईच, बरेली, सोनभद्र, मुरादाबाद सहित आसपास के शहरों के लिए गुरुग्राम, रेवाड़ी, कापसहेड़ा, पालम सहित आसपास के इलाकों से रवाना हो चुके थे। पलायन करने वालों में अधिकतर कामगार थे।

कुछ के पास पैसों की कमी तो कुछ ऐसे भी थे यह चिंता सता रही थी कि कोरोना संक्रमण का सिलसिला अगर जल्द नहीं रुका तो फैक्ट्रियां बंद होने पर खाने पीने के भी मोहताज हो जाएंगे। हालांकि रास्ते में पुलिस ने बैरिकेटिंग के पास रोककर वापस भेजने की कोशिश भी की, लेकिन अपने घरों को जाने के लिए चल चुके कदम थमते हुए नहीं दिखे। 

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र निवासी पिंटू, कामेश्वर, संतोष और जितेन्द्र गुरुग्राम स्थित रियल एस्टेट कंपनी में काम कर रहे थे। लेकिन लॉकडाउन के बाद काम बंद होने पर उन्हें खाने पीने की भी दिक्कत होने लगी। अमन ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे राजीव चौक से रवाना होने के बाद बस का इंतजार कर रहे थे। लेकिन बस नहीं मिली, इसलिए अब गाजियाबाद तक पैदल ही जाएंगे। 

जांच के बाद ही जाने दिए जा रहे हैं वाहन 
धौला कुआं पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मी गुरुग्राम की तरफ जाने वाले तमाम वाहनों की जांच के बाद ही आगे बढ़ने दे रहे थे। इस दौरान नियमों की अनदेखी करने वाले कुछ लोगों का चालान भी किया गया। एक ट्रैफिक कर्मी ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान चेकिंग में और सख्ती बरती जा रही है। जिन्हें जरूरी काम है, उन्हें ही आगे जाने दिया जा रहा है, वरना वापस भेज दिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed